फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jail warder dies, jail superintendent accused of not granting leave

Mirzapur News: जेल के वार्डर की मौत, जेल अधीक्षक पर छुट्टी न देने का आरोप

Mon, 23 Feb 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Jail warder dies, jail superintendent accused of not granting leave
वार्डर आनंद ​शुक्ला। फाइल फोटो
मिर्जापुर। जिला कारागार में वार्डर पर तैनात सिपाही आनंद शुक्ला (45) की बीमारी से चलते रविवार की रात मौत हो गई। पत्नी प्रीति ने जेल अधीक्षक पर छुट्टी ना देने आरोप लगाया। पत्नी का आरोप है कि वह बेहतर इलाज नहीं करा सके और मौत हो गई।
विज्ञापन

जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के हरन गांव निवासी आनंद शुक्ला (45) छह माह से जिला कारागार में वार्डर के पद पर तैनात थे। पिछले तीन दिन से बीमार थे। रविवार शाम सात बजे के करीब तबीयत अचानक खराब हो गई। जेल कर्मियों का कहना है कि जब जेल अधीक्षक से इलाज कराने के संबंध में बात की तो जेल अधीक्षक ने कहा कि कारागार के चिकित्सक से इलाज करा लें। इसी बीच हालत गंभीर हो गई। तब उन्हें मंडलीय अस्पताल इलाज के लिए ले आया गया। मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जेल कर्मी मंडलीय अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर मंडलीय अस्पताल पहुंची वार्डर की पत्नी प्रीति शुक्ला ने आरोप लगाते हुए बताया कि पति के पैर में झनझनाहट की समस्या थी। वह इलाज कर रहे थे । छुट्टी के लिए जेल अधीक्षक के पास आवेदन किया पर उन्होंने छुट्टी नहीं दी। फोन कर पति ने यह बताया कि छुट्टी नहीं मिल रही है। मेडिकल लेने के लिए कहा, पर नहीं मिला। छुट्टी नहीं मिलने के कारण उनको बेहतर इलाज नहीं मिल सका।
विज्ञापन

कोट
रविवार दोपहर में पता चला कि तबीयत खराब है। इलाज के लिए भेजा गया। फिजिशियन को दिखाने के लिए प्राइवेट डॉक्टर के यहां भेजा गया। डॉक्टर को दिखाने के बाद आवास पर आए। शाम को सूचना मिली थी तबीयत खराब हो गई है। फिर उन्हें सिपाहियों के साथ अस्पताल भेजा। कुछ दिन पहले आलोक के साले की शादी थी। सात दिन की छुट्टी दी गई थी। छुट्टी दी जाती है। बीमार होने पर पहले उनका उपचार कराया गया।जेल आरपी चौधरी, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed