{"_id":"58c0567f4f1c1b6d43dc70ba","slug":"jai-public-chilled-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय जनता ! खूब बरसाए वोट, बना कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय जनता ! खूब बरसाए वोट, बना कीर्तिमान
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
जय जनता ! खूब बरसाए वोट, बना कीर्तिमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छिटपुट विरोध, बहिष्कार, विरोध, ईवीएम की खराबी और तमाम वोटरों मतदाता सूची से नाम कटने के बावजूद मतदाओं ने लोेकतंत्र के उत्सव को महोत्सव में बदल दिया। पोलिंग बूथों पर शाम तक वोटरों की कतार लगी रही। शाम तक पांच विधानसभा सीटों के लिए 63.56 फीसदी का रिकार्ड मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 70.18 फीसदी वोट मडिड़ान में डाले गए। उत्साह का आलम यह कि सुबह मतदान शुरू होते ही झमाझम वोट गिरने लगे। दोपहर में वोटिंग की रफ्तार कुछ सुस्त पड़ी। जमालपुर के जमुडी और हलिया के लहुरियादह में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। लहुरियादह में ढाई बजे के बाद मतदान हुआ लेकिन जमूड़ी में तो महज तीन वोट ही पड़े।
मड़िहान में आरक्षित कर्मचारियों की टीम ने एसडीएम का घेराव किया। लगभग एक दर्जन जगहों पर वोटिंग मशीनों की खराबी से वोटिंग में देर हुई। मतदाता सूची में नाम गायब होने के कारण कई जगह हंगामा भी हुआ। इन छिटपुट घटनाओं के अलावा मतदान शांतिपूर्ण रहा। युवाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी वोट डालने पहुंचे। नक्सल प्रभावित शेरवां, जमालपुर, राजगढ़, मड़िहान में भी शांतिपूर्वक मतदान किया गया। मड़िहान में मतदान में ज्यादा ही उत्साह दिखा। जिले में सबसे कम 60.43 फीसदी मतदान चुनार में हुआ। बूथोंे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।