फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jaccal has cut six people injured

सियार ने छह लोगों को काट कर किया घायल

Wed, 03 Aug 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 03 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jaccal has cut six people injured
कुत्तों का झुंड - फोटो : demo pic
 कछवां थाना क्षेत्र खैरा गांव में सोमवार की देर रात एक सियार ने छह से अधिक लोगों को काट कर घायल कर दिया। इसके अलावा कई पशुओं को काट कर जख्मी कर दिया। इससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। शोरगुल होने पर जब ग्रामीणों ने उसे मारने पीटने के लिए दौड़ाया तो वह सिवान की ओर भाग निकला। घायलों का इलाज कछवां सीएचसी में कराया गया है।
विज्ञापन


कछवां थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी गिरजा पाल अपनी भेड़ को लेकर सोमवार की रात सिवान में रुका था। रात करीब एक बजे एक पागल सियार पहुंचा और दो भेड़ को काट कर घायल कर दिया। भेड़ों के शोर पर गिरजा पाल की नींद खुली तो उसने सियार को मारने के लिए दौड़ा लिया। जिससे वह ताल से भाग कर खैरा गांव में पहुंच गया। वहां घर के बाहर से सो रहे राजेंद्र सोनकर 35 वर्ष को काट कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद गांव के ही विशाल 11 वर्ष, रीना देवी 55 वर्ष, भानू 12 वर्ष, चिंता 35 वर्ष, शहीदून 65 वर्ष को काट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने  जब मारने के लिए दौड़ाया तो गांव के ही मुसहर बस्ती में भाग गया और वहां भी चार बकरियों को काट कर घायल कर दिया। सभी को सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed