फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ITI student injured in road accident dies

सड़क हादसे में घायल आईटीआई के छात्र की मौत

Sun, 20 Feb 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
ITI student injured in road accident dies
कछवां। थाना क्षेत्र के मझवां गांव के पास शनिवार रात को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल आईटीआई के छात्र की देर रात वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। कछवां क्षेत्र के गांव मझवा गांव निवासी शिवम दुबे (21) पुत्र सुरेंद्र दुबे उर्फ बबलू कछवां बाजार में कोचिंग करता था। वह शनिवार की शाम को कोचिंग से घर लौट रहा था। वह अपने गांव के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही टवेरा गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शिवम दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना देकर शिवम को नजदीकी कछवां क्रिश्चियन हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए शिवम को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात शिवम की मौत हो गई। मृतक शिवम आईटीआई का छात्र था। शिवम दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा भाई था। इसके पिता सुरेंद्र कुमार एलआईसी एजेंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed