फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   It rained with thunder, crops fell

Mirzapur News: गरज-चमक के साथ हुई बारिश, फसलें गिरीं

Mon, 04 Mar 2024 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
It rained with thunder, crops fell
मिर्जापुर। तेज हवा के साथ रविवार की रात गरज-चमक के हुई बारिश से कई स्थानों पर फसलें गिर गईं। इससे गेहूं के अलावा दलहनी, तिलहनी फसलों को भी नुकसान हुआ है। रविवार को सुबह दस बजे तक बारिश होने से जगह-जगह गड्ढायुक्त सड़कों पर पानी भर गया। कीचड़ से सनी सड़कों पर राहगीरों का पैदल चल पाना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बीच-बीच में बादल भी छा जा रहे थे। शाम होते-होते फिर बादल छा गए। रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्यियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश से सरसों, मसूर, मटर, चना की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में कई स्थानों पर मांगलिक कार्यक्रम होने के कारण आयोजकों के सामने भी समस्या पैदा हो गई। पड़री क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हुई बारिश से किसानों की मुसीबत बढ़ गई। पिछले सप्ताह 26 फरवरी को तेज हवा और बारिश से हुए नुकसान से किसान उबर भी नहीं पाए थे कि फिर से तेज हवा के साथ बारिश होने से खलिहानों में मड़ाई के लिए रखी सरसों, चना, मटर तथा मसूर की फसलें पानी में भीग गईं। पटेहरा क्षेत्र में रात में तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसानों की गेहूं, जौ, सरसों की फसल जमीन पर लेट जाने से उन्हें फसलों को नुकसान पहुंचने की चिंता सताने लगी है। बालेश प्रताप सिंह, लाल बहादुर, भैयालाल, राकेश सिंह आदि किसानों ने बताया कि शनिवार को रात में तेज हवा के साथ हुई बारिश से उम्मीदों पर पानी फिर गया। किसानों का कहना है कि इस समय जौ, गेहूं की फसलें फूल ले रही हैं। फसलें गिरने से पैदावार पर असर पड़ेगा। जिला कृषि अधिकारी डाॅ. अवधेश कुमार यादव का कहना है इस मौसम में बारिश उचित नहीं है। गेहूं के अलावा दलहनी, तिलहनी फसलों की पैदावार प्रभावित हो सकती है। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह तथा मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले एक-दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी अथवा हल्की बारिश हो सकती है। हवा की गति भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन

उधर, शनिवार की रात से हुई तेज बारिश के कारण सड़क की पटरियों तथा निचले इलाकों में पानी भर गया। कुछ स्थानों पर कीचड़ के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते रोडवेज परिसर में पानी भरा रहा। इससे यात्री परेशान रहे। चौबे टोला, पंसारी टोला, तेलियागंज, पैरिया टोला, रेलवे स्टेशन, लालडिग्गी, पानदरीबा, पुरानी अंजही, मुसफ्फरगंज केबीपीजी काॅलेज सहित अन्य स्थानों पर गड्ढायुक्त सड़कों और पटरियों पर पानी भर जाने से लोग परेशान रहे। कई जगह सीवर लाइन के लिए हुई खोदाई के चलते सड़कें कीचड़ से सनी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed