फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   It is necessary to strengthen the organization at the booth level: Naresh Uttam

संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना जरूरी : नरेश उत्तम

Thu, 08 Feb 2024 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to strengthen the organization at the booth level: Naresh Uttam
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा क्षेत्र मिर्जापुर के प्रभारी नरेश उत्तम पटेल ने बुधवार को चुनार विधानसभा क्षेत्र के परसोधा गांव में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किए बगैर चुनाव में जीत हासिल करना संभव नहीं है। इसलिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना जरूरी है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ कमेटी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। बिना मजबूत बूथ कमेटी के चुनाव जीतने की कल्पना नहीं की जा सकती है। बूथ कमेटियां ही पार्टी की नीतियों, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को दलितों-पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का विरोधी बताया। कहा कि भाजपा संविधान बदलने का षड्यंत्र कर रही है। सरकार दलितों और पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पीडीए पखवाड़ा के कार्यक्रम से प्रदेश में सपा का जनाधार बढ़ रहा है। इससे 2024 के लोकसभा चुनाव में फायदा होगा। बैठक में जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, आशीष यादव, जगतम्बा सिंह पटेल, लालता बियार, दामोदर मौर्या, राजेश भारती, रामराज पटेल, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed