{"_id":"68cb0adc9ab3f2ebab0a4a5e","slug":"issues-of-fertilizer-seeds-and-irrigation-were-raised-on-kisan-diwas-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-140263-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: किसान दिवस में खाद, बीज और सिंचाई के मुद्दे उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: किसान दिवस में खाद, बीज और सिंचाई के मुद्दे उठे
विज्ञापन
शहरनामा की फोटो--किसान दिवस में विकास भवन सभागार में मौजूद किसान।-संवाद।
- फोटो : सेमरौता पॉवर हाउस में विश्वकर्मा जयंती पर हवन पूजन करते ऊर्जा निगम के कर्मचारी।
मिर्जापुर। किसान दिवस में खाद, बीज और सिंचाई का मुद्दा किसानों ने प्रमुखता से उठाया। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आयोजन के दौरान सभागार किसानों से खचाखच भरा रहा।
इससे पहले जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने पूर्व में आयोजित किसान दिवस में आए मामले और हुई कार्यवाही से सीडीओ को अवगत कराया। ज्यादातर किसानों ने नहरों से जुड़ी समस्याएं उठाई। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से आए किसानों नेताओं ने गंगा में समय-समय पर आई बाढ़ और जलाशयों के द्वारा छोड़े गए पानी से आई बाढ़ से प्रभावित फसलों के बारे में अधिकारियों को अवगत कराते हुए किसानों के सभी प्रकार का ऋण माफ करने और बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के लिए 25000 प्रति एकड़ मुआवजा तथा पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कराए जाने की मांग की। किसानों ने खेती को देखते हुए समय से पहले सभी सहकारी समितियों पर पर्याप्त डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की। किसान दिवस में नहरों में उगे घास पूस का मुद्दा उठाते हुए किसानों ने नहर संचालन से पहले की साफ-सफाई व बारिश व बाढ़ के बीच क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत कराए जाने की मांग की। इसके अलावा जमालपुर ब्लाक क्षेत्र में क्षतिग्रस्त गोरखपुर कौवासात संपर्क मार्ग मरम्मत, यूपी एग्रीकल्चर के पोर्टल पर पंजीकृत किसानों का रकबा नए एग्री दर्शन पोर्टल पर कम हो गया है या रकबा दिख नहीं रहा है जिससे किसानों को राजकीय बीज गोदाम से सुविधा प्राप्त करने में हो रही समस्या को देखते हुए किसानों को पुराने पोर्टल पर से अपडेट करने की मांग की। किसान दिवस में पीडी धर्मजीत सिंह, बीडीओ मुनीश सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड चुनार हरिशंकर प्रसाद, भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह, जिला अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, अवधेश नारायण सिंह, सुखनंदन दुबे, स्वामी दयाल सिंह, शारदा प्रसाद मिश्रा, मुकुट धारी सिंह, रामसूरत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अरुण सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
शोर शराबा पर नाराज हुए सीडीओ
किसान दिवस के आयोजन में बुधवार को किसानों के द्वारा आपस में बातचीत व शोर शराबा को अनुशासनहीनता की संज्ञा देते हुए सीडीओ ऐसे किसानों पर न सिर्फ नाराज हुए बल्कि कहा जिस तरह से मिर्जापुर में किसान दिवस हो रहा उस तरह अन्य जिलों में होता है क्या। उन्होंने कहा बारी-बारी से सभी किसानों को अपनी बात कहने का हक और उन्हें मौका मिलना चाहिए। यह सुनते ही आपस में बातचीत करने वाले किसान धीरे से बाहर खिसक लिए।
विज्ञापन
सखौरा नहर पर क्षतिग्रस्त पुलिया का मामला प्रमुखता से उठाया
मिर्जापुर। सखौरा पंप नहर पर नुआंव में क्षतिग्रस्त पुलिया को किसानों ने प्रमुखता से उठाया। हहिरपुर चौराहा-भटौली मुख्य मार्ग से जुड़े मार्ग पर नुआंव गांव के पास नहर की पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष सुखनंद दुबे ने कहा कुछ माह पहले भी पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुका था। मरम्मत के बाद फिर उसी स्थान पर सड़क के बीचोबीच बने बड़े से होल से राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। सीडीओ ने बीडीओ मुनीश सिंह से इस पूछताछ की। जानकारी मिली की पुलिया लोक निर्माण के दायरे में आता है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है धन उपलब्ध होने पर इसका मरम्मत करा दिया जाएगा।