फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Issued notice to three officers and sought clarification

Mirzapur News: तीन अधिकारियों को नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 29 Dec 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Issued notice to three officers and sought clarification
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के पिपराडाड़ में बृहस्पतिवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के बाद मंच व स्टाॅलों के आसपास पात्र लोगों के आवेदन पत्र फेंके मिलने पर ग्रामीण महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। इसका वीडियो वायरल होने पर जिले के प्रभारी मंत्री कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने इसका संज्ञान लिया और तत्काल सीडीओ को जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया। मंत्री के निर्देश पर सीडीओ ने तीन अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांग लिया है। अधिकारियों को दो दिन के अंदर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें बीडीओ सिटी शरद कुमार सिंह, डीसी एनआरएलएम अनय मिश्रा, डीसी मनरेगा मोहम्मद नफीस शामिल हैं। विकास भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित कई विधायक, जन प्रतिनिधि तथा अधिकारी शामिल रहे। दरअसल, विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित चौपाल में विभिन्न मामलों को लेकर ग्रामीणों की ओर से प्रभारी मंत्री, केंद्रीय राज्यमंत्री सहित अन्य विभागों को संबोधित आवेदन पत्र सौंपे गए। इस दौरान विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदन पत्र भी लिए गए। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंत्री के जाते ही अधिकारी भी वहां से खिसक लिए। इसके बाद मंच और विभिन्न स्टाॅलों के आसपास आवेदन पत्र फेंके मिले। जब ग्रामीणों ने आवेदन पत्र को इधर-उधर फेंका हुआ देखा तो आक्रोशित हो उठे। हंगामा मचाते हुए मंच पर बैठे बीडीओ सिटी सहित अन्य अधिकारियों के पास पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि जब शिकायत ही नहीं सुनी जानी थी तो आवेदन पत्र ही क्याें लिए गए। कड़ाके की ठंड के बीच किसी तरह से फोटो काॅपी कराकर आवेदन पत्र भी दिया तो उसे फेंक दिया गया। उधर, शोर-शराबे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रभारी मंत्री ने इसका तत्काल संज्ञान लिया और सीडीओ को कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही वीडियो में शिकायत करती नजर आ रहीं महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed