फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Is suffering from the ravages of the recent heat wave

गर्म हवाओं के थपेड़ों से हाल हुआ बेहाल

Mon, 25 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 25 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Is suffering from the ravages of the recent heat wave
चिलचिलाती धूप में चेहरे को कपड़ा से ढककर गुजरती युवतियां।
प्रचंड गर्मी से रविवार को लोगों का हाल बेहाल रहा। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ाें से नगरीय इलाकों सहित ग्रामीण अंचलों के लोगों बेबस नजर आए। जरूरी कार्यवश निकलने वाले लोग अपने चेहरे सहित सिर आदि को कपड़े से  पूरी तरह ढंक कर छाता लेकर बाहर निकले।
विज्ञापन


रविवार को सूर्योदय होने के कुछ ही देर बाद आसमान से बरस रहे आग से वातावरण की गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई थी। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में बिजली की कटौती से कूलर, पंखे बेकार साबित हो रहे हैं। नगर के प्रमुख बाजारों में लस्सी, कोल्ड ड्रिंक्स, आम का पना, आइसक्रीम आदि की दुकानों पर ग्राहक डटे रहे।
विज्ञापन


तल्ख धूप के कारण सड़कों पर चलने वाले रिक्शा चालक भी पेड़ों की छांव में बैठकर आराम करते नजर आए। नगर के कई इलाकों में स्वयं सेवी संगठनों की तरफ से नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था कराई गई है, लेकिन वह भी नकाफी साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed