{"_id":"60bb458a8ebc3e66863612f4","slug":"irrigation-department-driver-murder-case-in-mirzapur-daroga-suspended-who-is-kachahari-chowki-incharge","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: सिंचाई विभाग के चालक की हत्या मामले में कचहरी चौकी प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: सिंचाई विभाग के चालक की हत्या मामले में कचहरी चौकी प्रभारी निलंबित
Sat, 05 Jun 2021 03:06 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 05 Jun 2021 03:06 PM IST
सार
मिर्जापुर में बीते मंगलवार की रात कचहरी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने सिंचाई विभाग के चालक और ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पॉश इलाके में हुए हत्याकांड के तीन दिन बाद इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
कचहरी चौकी प्रभारी निलंबित
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मिर्जापुर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी पुलिस चौकी के पास तीन दिन पूर्व सिंचाई विभाग के चालक व ठेकेदार की गोली मारकर हत्या मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई हुई। मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही मानते हुए कचहरी पुलिस चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। उनकी जगह उमाशंकर गिरी को नया चौकी प्रभारी बनाया गया है।
बता दें कि बीते मंगलवार को कचहरी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर बाइक सवार बदमाशों ने सिंचाई विभाग के वाहन चालक कैलाशपुरी कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय मूलचंद पाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वो रात सवा नौ बजे सिविल लाइन रोड पर रमई पट्टी से कचहरी पुलिस चौकी की ओर आ रहे थे कि रास्ते में बदमाशों ने उनके ऊपर तीन गोली चलाई थी। इससे उनकी मौत हो गई।
एसपी कार्यालय, कचहरी पुलिस चौकी, पुलिस क्लब इत्यादि मौका ए वारदात के काफी करीब है। शहर के सबसे पॉश इलाके में हुई हत्या के बाद लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। घटना वाले दिन कचहरी पुलिस चौकी का कैमरा भी नहीं चल रहा था। जिस कारण अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी। लापरवाही को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने शनिवार को कचहरी चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। इधर, वारदात के बाद फरार हुए बदमाशों की तलाश में पुलिस लगी है।