फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Investigation report sent to the district administration in compensation case

जिला प्रशासन को भेजी गई केशरी देवी की जांच रिपोर्ट

Sat, 06 Feb 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Investigation report sent to the district administration in compensation case
लालगंज। फोरलेन में मकान जाने के बाद मुआवजा के लिए दावा पेश करने वाली नदनी गांव की केशरी देवी ने कलेक्ट्रेट परिसर में फंदे से लटकने का प्रयास कर चुकी है। इस मामले में एसडीएम लालगंज ने जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन

नदनी गांव निवासिनी केशरी देवी अपने पति मुन्ना लाल से अलग रहती है। केशरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन में मकान को अधिग्रहित किए जाने के बाद मुआवजा के लिए दावा किया था। केशरी का कहना है कि मकान उसका है और मुआवजा राशि उसको मिलना चाहिए। वहीं मुआवजा राशि निर्माणाधीन कार्यदायी संस्था ने उसके पति के नाम बना रखा है। चर्चा तो यह है कि केशरी देवी 2013 से लेकर 2019 तक गाजीपुर के बहरियाबाद गांव रहती थी। लंबे अरसे से वह पति से दूर रह रही थी । पति पत्नी के संबंधों में एक दूरी आ चुकी थी। गांव वालों का कहना है कि इस आधार पर मकान मुन्ना लाल का ही है। जब केसरी देवी को यह पता चला कि मकान फोरलेन सड़क में अधिग्रहित किया जा चुका है और उसका पैसा मिलेगा तो वह मुआवजे की राशि के लिए अपना दावा जताने आ गई। इसके लिए उसने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने फंदे से लटकर आत्महत्या का प्रयास भी किया था। इस विवादित प्रकरण में जिलाधिकारी ने लालगंज तहसील प्रशासन को मामले को सत्यापित कर आख्या देने का आदेश दिया था। इस संबंध में तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय ने अपनी रिपोर्ट भेज दी थी। इसके बाद उपजिलाधिकारी जंगबहादुर यादव ने भी अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed