फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Investigation found 19 health wellness centers closed, many absent in CHC

Mirzapur News: जांच में 19 हेल्थ वेलनेस सेंटर मिले बंद, सीएचसी में कई अनुपस्थित

Tue, 03 Oct 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Investigation found 19 health wellness centers closed, many absent in CHC
राजगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ के अलावा 19 हेल्थ वेलनेस सेंटरों में आयोजित आयुष्मान कार्ड मेले का सीएमओ क नेतृत्व में गठित दो सदस्यीय टीम ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर बंद पाए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अनुपस्थित रहे कर्मचारियों व बंद मिले 19 हेल्थ वेलनेस सेंटरों के कर्मचारियों का संबंधित अधिकारियों को एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सरकार ने गरीबों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड योजना शुरू की है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले छह सदस्य अथवा उससे अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सभी सीएचसी पीएचसी को निर्देशित किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ के तहत 26 हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाए गए हैं। इनमें 17 हेल्थ वर्करों की तैनाती की गई है। इन हेल्थ वेलनेस सेंटरों में सोमवार से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इस बीच सोमवार को दोपहर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीएल वर्मा तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मुकेश कुमार की दो सदयीय टीम ने राजापुर, पचोखरा, भावा, देवपुरा, बघौडा, करौदा, लूसा, ददरा सहित 19 केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर बंद पाए गए।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर अस्पताल की साफ-सफाई, जच्चा-बच्चा केंद्र, एक्स-रे रूम, लैब, दवा वितरण केंद्र, डिलीवरी वार्ड, उपस्थिति पंजिका सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों का भी अवलोकन किया। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार पांडेय, शिवतारा भारती, संगीता, रमेश चंद, विजयलक्ष्मी व डॉ. शशिकांत जैसल अनुपस्थित मिले। संविदा पर तैनात संदीप रंजन, बैजनाथ, डाॅ. रेवती यादव, डाॅ. रवि, चांदनी सिंह, जेड अहमद , डाॅ. रेखा, शैलेंद्र वर्मा अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed