फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Interstate smuggler arrested with opium worth Rs 23 crore

Mirzapur News: 23 करोड़ की अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Wed, 06 Mar 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Interstate smuggler arrested with opium worth Rs 23 crore
मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी की है। पुलिस ने पहली बार 23 करोड़ रुपये मूल्य की अफीम बरामद कर अंतरराज्यीय अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। एएसपी नगर नितेश सिंह और सीओ सदर मंजरी राव के नेतृत्व में टीमें मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के बार में जानकारी लेने में लगी थीं। इस बीच सोमवार को देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि अंतरराज्यीय अफीम तस्कर देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा से होकर गुजरने वाला है। सूचना पर पुलिस ने सोमवार को शाम को बैरिकेडिंग कर बरकछा मोड़ बहद गांव के पास से कार रोक कर जांच की। इस दौरान कार के अंदर 22 किलो 365 ग्राम से अधिक अफीम बरामद हुई। तस्कर ने कार में सीट के नीचे जहां फोम रहता है, वहां अफीम की पैकेट रखी थी। पुलिस ने सीट के नीचे से अफीम बरामद किया। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत 23 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार से अफीम तस्कर हेमंत धानुका निवासी शिवगंगा शिव सिटी निहालपुर मुंडी थाना राजेंद्र नगर इंदौर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अफीम के अलावा कार, मोबाइल फोन तथा 1110 रुपये नकद बरामद हुए। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अफीम की तस्करी का काम पिछले कई साल से कर रहा है। वह झारखंड के बार्डर डाल्टनगंज से कार में अफीम रखकर मिर्जापुर के रास्ते मध्य प्रदेश के इंदौर जा रहा था। वहां से विभिन्न प्रांतों में इसकी सप्लाई की जाती है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिर्जापुर का रास्ता तस्करी के लिए सेफ था। इसलिए तस्करी करने वाले इधर से होकर जाते थे। रास्ते में आरोपी के कितने हैंडलर हैं, उनका पता लगाया जा रहा है। तस्करी में शामिल बाकी सहयोगियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed