फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Interstate smuggler arrested with opium of 23 crore rupees in Mirzapur

UP Crime: कार की सीट के अंदर छिपाकर ले जा रहा था 23 करोड़ की अफीम, पकड़ा गया अंतरराज्यीय तस्कर

Tue, 05 Mar 2024 06:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 05 Mar 2024 06:22 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लग्जरी कार की सीट में छिपाकर अफीम ले जा रहे तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत 23 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को किया।  

विज्ञापन
Interstate smuggler arrested with opium of 23 crore rupees in Mirzapur
गिरफ्तार आरोपी व बरामद अफीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले की देहात कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी की है। पुलिस ने 23 करोड़ रुपये का अफीम बरामद कर अंतरराज्यीय अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि अंतरराज्यीय अफीम तस्कर देहात कोतवाली क्षेत्र पर बरकछा से होकर गुजरने वाला है। सूचना पर पुलिस ने सोमवार की शाम को बैरिकेडिंग कर बरकछा मोड़ बहद गांव के पास से कार को रोककर छानबीन की। चेक करने पर कार के अंदर रखे 22 किलो से अधिक अफीम को बरामद किया गया। 
विज्ञापन


बरामद अफीम की अनुमानित कीमत 23 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा अरेस्ट अफीम तस्कर हेमंत धानुका निवासी शिवगंगा शिव सिटी निहालपुर मंडी थाना राजेंद्र नगर इंदौर मध्य प्रदेश है। उनके पास से मोबाइल व 1110 रुपये बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed