फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Intersection name will change

झूरी बिंद के नाम होगा दोमुहिया चौराहा

Sat, 19 Sep 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Intersection name will change
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद के कार्यालय में शनिवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से दोमुहिया तिराहा का नाम झूरी बिंद तिराहा करने का निर्णय लिया गया। साथ ही नगर के एक चौराहे पर पूर्व नपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे की मूर्ति लगाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक शुरू होते ही पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई। इसके बाद सभासदों ने डोर- टू- डोर कूड़ा कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन का काम, पर्यावरण संरक्षण संस्थान, प्रकृति हाउस से कराए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई और उसे हरी झंडी दिखाई गई। सभासदों ने स्वकर निर्धारण प्रणाली पर विस्तृत चर्चा की लेकिन किसी निर्णय पर नहीं पहुंच सके। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि बाजीराव कटरा के निवासियों ने मांग की है कि पूर्व नपाध्यक्ष अरूण कुमार दुबे की मूर्ति नगर के किसी चौराहे पर स्थापित की जाए। यह उचित है और इसके लिए काम किया जाएगा। इसी प्रकार घंटाघर स्थित पालिका की व्यवसायिक दुकानों के ऊपर खाली जमीन अथवा छत पर रेडियो स्टेशन की स्थापना के लिए अस्थायी आवंटन संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा कर उसे पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल व संचालन अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर कर निर्धारण अधिकारी अरविंद कुमार यादव व अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed