फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Instructions to remove illegal occupation from Ramlila campus

रामलीला परिसर से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश

Sat, 19 Sep 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Instructions to remove illegal occupation from Ramlila campus
पड़री। स्थानीय बाजार स्थित राघवेंद्र रामलीला परिसर में कुछ लोगों की ओर से हुए अवैध कब्जे तीन दिन भीतर हटाए जाने के निर्देश दिए गए। परिसर में अवैध रूप से बनवाए जा रहे शौचालय निर्माण पर रामलीला समिति के सदस्यों ने न सिर्फ आक्रोश व्याप्त है बल्कि रामलीला समिति के संयोजक अजय ओझा ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी सदर से किया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को पहुंचे नायब तहसीलदार योगेन्द्र कर्ण शाह ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जेदारों को न सिर्फ फटकार लगाई बल्कि तीन दिन के भीतर कब्जा हटाए जाने के निर्देश दिए। कहा अवैध कब्जा न हटाया गया तो विधिक कार्यवाही करते हुए प्रशासन स्वयं कब्जा हटाएगा तथा उसका हर्जा व खर्चा कब्जेदारों से वसूल किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल धीरज पाठक व रामलीला समिति के सदस्य पूर्व प्रधान रामदेव सरोज, अमित ओझा, अजय दुबे, मुंकी अग्रहरि, अजय यादव, मोनू दुबे, बिहारी माली, राजकुमार प्रजापति, संदीप विश्वकर्मा, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed