फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Instructions for action against Lekhpal for wrong measurement

Mirzapur News: गलत पैमाइश पर लेखपाल पर कार्रवाई का निर्देश

Fri, 27 Sep 2024 08:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
Instructions for action against Lekhpal for wrong measurement
मिर्जापुर। सीएम पोर्टल पर प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बृहस्पतिवार को तहसील सदर के कुरकुठिया दूबे गांव में खुद पैमाइश कराई। उन्होंने दोनो ंपक्षों की मौजूदगी में लेखपाल व राजस्व निरीक्षक से पूरी जमीन का सीमांकन कराकर नापी कराई। साथ ही काम में लापरवाही व गलत पैमाइश पर संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।पैमाइश के बाद पत्थर भी अपने सामने गड़वाकर शिकायत का निपटारा कराया। इस दौरान में चकरोड को भी नपवा कर एसडीएम को अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। उन्होंने एसडीएम को 27 सितंबर को चकरोड की नापी कराकर विवाद का निपटारा कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी से एक पक्ष ने संतुष्टिपरक निपटारा नहीं किए जाने की शिकायत की थी। इस पर जिलाधिकारी ने मौके पर खुद पहुंचकर पैमाइश कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed