{"_id":"6ab828d8ec2d5582ad0e088e","slug":"devotees-arrived-to-catch-a-glimpse-of-the-beautifully-adorned-tableau-of-lord-sri-hari-vishnu-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-161961-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: श्रीहरि विष्णु की सजी झांकी दर्शन को पहुंचे आस्थावान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: श्रीहरि विष्णु की सजी झांकी दर्शन को पहुंचे आस्थावान
विज्ञापन
चुनार बालूघाट पर अनंत चतुर्दशी के दिन श्री अग्रसेन मंदिर में सजी हुई श्रीहरि विष्णु की झांकी। स
- फोटो : credit
चुनार। अनंत चतुर्दशी के उपलक्ष्य में शुक्रवार की रात बालूघाट स्थित श्री अग्रसेन मंदिर में श्रीहरि विष्णु की अलौकिक क्षीरसागर झांकी सजाई गई।
आस्थावान शेषनाग की शैय्या पर विराजमान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी के मनमोहक स्वरूप के दर्शन किए। दर्शन के दौरान ‘जय श्रीहरि, हरि हरि’ के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। इस दौरान भजन-कीर्तन के बाद अर्धरात्रि में आरती की गई। श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया।
श्रीहरि विष्णु की सजी झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी पहुंचे और दर्शन-पूजन किए। अग्रसेन मंदिर के साथ ही गंगाघाट स्थित संतोषी माता मंदिर, शिव मंदिर, विष्णु मंदिर एवं आसपास के मंदिरों में भी झालर-बत्ती और फूल-मालाओं से भव्य सजावट की गई।
आस्थावानों ने वहां भी दर्शन-पूजन किया। इस दौरान अखिलेश मिश्रा, पवन पांडेय, अविनाश अग्रवाल, लक्ष्मीकांत पांडेय, संजय साहू, चंद्रहास गुप्ता, गोविंद जायसवाल, पवन जायसवाल, अमित गुप्ता आदि सेवाभाव से जुटे रहे। संवाद