फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Instructed to release water while maintaining water level

वाटर लेवल मेंटेन रखते हुए पानी छोड़ने की दी हिदायत

Sat, 07 Aug 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Instructed to release water while maintaining water level
मिर्जापुर। नवागत अधिशासी अभियंता राम शंकर राजपूत सिरसी बांध प्रखंड ने बृहस्पतिवार को सिरसी डैम व फाल का निरीक्षण किया। बरसात के बीच डैम में बढ़ते पानी को लेकर संबंधित सहायक व अवर अभियंताओं को सतर्क किया। उन्होने मेजा व सिरसी डैम में वाटर लेवल मेंटेन करते हुए पानी को छोड़ने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने बरसात के मौसम में सिरसी फाल के आसपास उमड़ रहे पर्यटको की भीड़ पर चिंता जताई। उन्होने कहा कहीं-कहीं भारी बारिश होने से डैम आदि में अचानक पानी बढ़ जा रहा है। ऐसी स्थिति में कब गेट आदि खोलने की मजबूरी हो गयी कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्होने सिरसी फाल के आसपास पुलिस की सुरक्षा बढ़ाए जाने का सुझाव दिया। अधिशासी अभियंता ने पर्यटकों से भी आग्रह किया कि वे पानी की तरफ न जाएं। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता द्वितीय नसीम सिद्दीकी, जूनियर इंजीनियर अरविंद कुमार चौहान समेत सिरसी व मेजा डैम से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed