फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Inspector suspended

आरोपी दरोगा को एसपी ने किया लाइन हाजिर

Mon, 03 Aug 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Inspector suspended
मिर्जापुर। जिगना थाने में भाजपा बूथ अध्यक्ष से टायलेट साफ कराने व बरामदे में झाड़ू लगवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त नाराजगी को देखते हुए अब पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी इस मामले की उच्च स्तरीय जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे हैं। यहीं कारण है कि पूर्व मंत्री रत्नाकर मिश्र ने इस मामले का संज्ञान लेकर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह से नाराजगी जाहिर की और आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा। बाद में दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया व जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री अनुप्रिया पटेल के बाद भदोही सांसद डॉ रमेश चंद बिंद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करने के साथ ही संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारी और परिजनों के अनुसार जिगना थाना क्षेत्र के रन्नोपट्टी गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष कन्हैया लाल बिंद ने जमीनी विवाद को लेकर कई बार थाने पर लिखित सूचना दिया। कार्रवाई न होने पर एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया। एसडीएम ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई का निर्देश दिया। इस मामले में जब वह जिगना थाने पर गया तो कन्हैया लाल बिंद ने दरोगा पर शौचालय की सफाई कराने, बरामदे में झाड़ू लगाने व अपमानित करने का आरोप लगाया था। बाद में बूथ अध्यक्ष की मौत हो गई। मौत होने पर मंडल अध्यक्ष भाजपा सुजीत मोदनवाल ने आरोप लगाया कि जिगना थाने के दरोगा शिवानंद राय ने थाने के अंदर बने शौचालय को साफ कराया और बरामदे में झाड़ू लगवाया। भाजपा नेता से थाने में सफाई कराने का मामला सोशल मीडिया पर चलने लगा। इससे पार्टी के पदाधिकारियों व पुलिस की किरकिरी होने लगी। इस मामले का संज्ञान लेते हुए सांसद अनुप्रिया पटेल ने रविवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सोमवार को भदोही सांसद ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी देने के साथ ही उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद क्वारंटीन हुए विधायक रत्नाकर मिश्रा के संज्ञान में यह मामला आया। उन्होंने इस मामले में एसपी से बात की। मामला बढ़ता देख पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने उप निरीक्षक शिवानंद राय को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही मामले में जांच का आदेश दिया। इससे पहले उसे हलिया ट्रांसफर किया गया था जिसे निरस्त कर दिया गया। भले ही दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है पर जनप्रतिनिधि व भाजपा के नेता और अन्य लोग थाना प्रभारी को हटाने की मांग कर रहे है। भाजपा नगर अध्यक्ष पूर्वी मनीष गुप्ता ने भी कन्हैया लाल बिंद की मौत के मामले में एसआई के साथ थानाध्यक्ष छोटक यादव को हटाए जाने की मांग की है। पुलिस द्वारा मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर मौत का दूसरा कारण बताए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि मान भी लिया जाए कि बूथ अध्यक्ष की दूसरे कारणों से मौत हुई तो क्या उनसे थाने में झाड़ू लगवाना, टायलेट साफ कराना उचित था, क्या इसपर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इस प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। भले ही जनप्रतिनिधि व भाजपा पदाधिकारी इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हों पर जिलाध्यक्ष ब्रृजभूषण का इस संबंध में कोई बयान तो दूर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed