फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Inspect Kasturba Gandhi School and submit a report: DM

कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण कर दें रिपोर्ट : डीएम

Thu, 12 Sep 2024 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Inspect Kasturba Gandhi School and submit a report: DM
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉकों में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। उन्होंने नोडल अधिकारी को जिन विद्यालयों में बच्चों का पंजीकरण कम है, उनकी ब्लॉकवार सूची भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी से समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण कर मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता व सफाई की भी जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने जिन स्कूलों में बच्चों का पंजीकरण कम है, उसकी ब्लाॅॅकवार सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान राजगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी से उन्होंने पिछले साल की तुलना में इस साल कितना पंजीकरण हुआ है, उसकी जानकारी मांगी। उन्होंने कम पंजीकरण पर नाराजगी भी जताई। बैठक में उन्होंने सभी विद्यालयों की समीक्षा और जिन विद्यालयों में बच्चे कम हैं, उन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विद्यालयों की चहारदीवारी के बारे में चर्चा की। इस दौरान छानबे के खंड विकास अधिकारी ने बताया कि 14 विद्यालयों में चहारदीवारी नही है। साथ ही छह विद्यालयों में जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। हलिया के खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया गया कि सात विद्यालयों में चहारदीवारी नही हैं। जमालपुर के खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 43 में से 11 विद्यालयों में चहारदीवारी बन गई है और छह में काम प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने जिन विद्यालयों में जगह है, वहां खेल मैदान व मध्याह्न भोजन के लिए रसोई घर बनवाने का निर्देश दिया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। बैठक में पोषण माह व पोषण पखवाड़ा के आयोजन के लिए जिले में आवंटित धनराशि, परियोजना राष्ट्रीय पोषण माह के लिए धनराशि एवं पोषण पखवाड़ा के लिए धनराशि के आवंटन का निर्णय लिया गया। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, सीएमओ डाॅ. सीएल वर्मा, बीएसए अनिल कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed