फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   inspaction

अधिकारियों ने भ्रमण कर नहरों का जाना हाल

Fri, 18 Sep 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
inspaction
हलिया मुख्य अभियंता बाणसागर खंड आठ जगजीवन सिंह यादव अदवा बांध के नहर का करते निरीक्षण। - फोटो : MIRZAPUR
हलिया। अदवा बैराज खंड आठ के मुख्य अभियंता की टीम ने अदवा बांध से प्रयागराज जनपद के दर्जनों गांवों से गुजरने वाली नहरों का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच कर आवश्यक निर्देश दिया। वृहस्पतिवार की शाम मुख्य अभियंता विंध्याचल जगजीवन सिंह यादव ने प्रयागराज जनपद के घोघा, मडफा, सहित दर्जनों गांवों से गुजरने वाली नहर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मिर्जापुर जनपद के अदवा बांध के नहर का जायजा लिया। कई स्थानों पर नहर कटी होने व बोरियों के सहारे नहर को बांधकर सिचाई के लिए छोड़े गए पर नाराजगी जताते हुए अदवा बांध से प्रयागराज जनपद की ओर जाने वाली 29.किलोमीटर नहर की मरम्मत एवं साफ सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य अभियंता, जगजीवन राम अधीक्षण अभियंता बीके राम, अधिशासी अभियंता बाणसागर खंड आठ सुरेश यादव, , एसडीओ कमलेश कुमार व जेई संतोष पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed