फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Innocent dead due to wrong medication

गलत दवा से मासूम की मौत

Sat, 08 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Innocent dead due to wrong medication
लालगंज। थाना क्षेत्र के मैना गोसाईं गांव दुबार खुर्द निवासी रमेश प्रजापति ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक निजी चिकित्सक द्वारा गलत दवा दिए जाने के कारण उसकी मासूम बच्ची रिया (3) की मौत हो गई। तहरीर में बताया है कि पुत्री रिया को हल्का चोट लगने के कारण एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए थे। वहां पर मौजूद चिकित्सक ने दवा दी। लेकिन हालत बिगड़ गई, फिर वे बच्ची को प्रयागराज में एक नर्सिंग होम में ले गए जहां पर इलाज के दौरान रिया की मौत हो गई। मौत की दूसरे दिन रिया के पिता रमेश प्रजापति ने लालगंज थाने में तहरीर देकर स्थानीय प्राइवेट नर्सिंग होम चलाने वाले चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed