फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Injured mother and daughter by attacking with shovel

फावड़ा से हमला कर मां-पुत्री को किया घायल

Mon, 26 Sep 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Injured mother and daughter by attacking with shovel
राजगढ़। थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव में रविवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर विपक्षियों ने महिला और उसकी पांच वर्षीय बेटी पर फावड़े से वार कर दिया। घायल अवस्था में मां-बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां महिला के सिर में 15 टांके लगाए गए। मामले में राजगढ़ पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव निवासी शम्भू त्रिपाठी का अपने पड़ोसी से काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा है। शम्भू त्रिपाठी ट्रक चालक है। शनिवार की शाम शम्भू की पत्नी साधना (32) अपनी पांच वर्षीय पुत्री श्रेया के साथ घर पर अकेली थी। छत का पानी गिरने को लेकर दोनों पक्ष में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने साधना व उसकी पुत्री श्रेया पर फावड़ा से वार कर दिया। इससे साधना के सिर व श्रेया की आंख के पास गंभीर चोट लगी। पड़ोसियों ने आनन फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। महिला के सिर में 15 टांके लगाए गए। जहां इलाज के बाद महिला के देवर ने दो लोगों के खिलाफ राजगढ़ पुलिस को तहरीर दिया। राजगढ़ थाना प्रभारी अरुण कुमार दुबे ने बताया कि मारपीट की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed