फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Injured junk businessman dies, jammed by keeping dead body

घायल कबाड़ व्यवसायी की मौत, शव रखकर लगाया जाम

Sun, 12 Sep 2021 09:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Injured junk businessman dies, jammed by keeping dead body
अदलहाट। अहरौरा थाना क्षेत्र के घासीपुर निवासी कबाड़ व्यवसायी की बीते दिनों चोरी की साइकिल खरीदने के मामले में कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। रविवार की सुबह एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने अदलहाट-इमिलियाचट्टी मार्ग पर पौनी बैरियर के पास सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों के समझाने पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

अहरौरा थाना क्षेत्र के घासीपुर गांव निवासी श्यामजी पटेल (60) की अदलहाट-इमिलियाचट्टी मार्ग पर श्रीपुर मोड़ घासीपुर के पास कबाड़ की दुकान है। विगत दिनों चुनार थाना क्षेत्र के जरहां, चौकिया, अतरौली गांव से साइकिल चोरी हुई थी। ग्रामीणों द्वारा चोर को पकड़ने पर जानकारी हुई कि घासीपुर कबाड़ी श्यामजी के यहां साइकिल बेची गई है। नौ सितंबर को कुछ लोग चोर को लेकर पहुंचे, पर कबाड़ी के यहां साइकिल नहीं मिली। लेकिन उससे 10 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद जरहां गांव में पुरानी थ्रेशर बेचने के नाम पर बुजुर्ग व्यवसायी को बुलाया। कबाड़ी अपने मोपेड से जरहां गांव पहुंचा। आरोप है कि वहां पर बदमाशों ने लाठी, राड से उसकी पिटाई कर दी। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे बेहोशी के हालत में घासीपुर स्थित उसकी दुकान पर छोड़ गए। स्थिति गंभीर देखकर परिजनों ने वाराणसी के लिए निजी चिकित्सालय में उन्हें भर्ती कराया। जहां रविवार की भोर में उनकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर आने के बाद सुबह सात बजे अदलहाट-इमिलियाचट्टी मार्ग पर पहुंचे। पौनी बैरियर के पास सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने व सरकारी सहायता की मांग को लेकर अड़े रहे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही अदलहाट प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह, अहरौरा थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाया। सूचना पर सीओ चुनार रामानंद राय व तहसीलदार चुनार अरुण कुमार गिरि भी घटना स्थल पर पहुंचे। व्यावसायी की पत्नी को पेंशन दिलाने व अन्य सरकारी सुविधा प्रदान कराते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम सप्ताह हुआ। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

दो घंटे तक मार्ग रहा बाधित
अदलहाट। हादसे के बाद परिजन अदलहाट-इमिलियाचट्टी मार्ग पर पौनी बैरियर के पास शव रखकर जाम लगा दिए थे। इससे दो घंटे तक मार्ग बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी। दो घंटे बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया तब जाकर आवागमन शुरु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान समेत चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
अदलहाट। श्यामजी पटेल की बहू पिंकी ने मारपीट के बाद 10 सितंबर को थाने में तहरीर देकर चुनार थाना क्षेत्र के जरहा निवासी धुमई पुत्र मारकंडे, दयाशंकर सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार की सुबह मौत होने के बाद प्रधान आनंद सिंह निवासी विसुनपुरा चुनार, देवदत्त पुत्र व्यास निवासी श्रीपुर अदलहाट, घुमई व दयाशंकर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
सात वर्ष पूर्व पुत्र की हो चुकी है मौत
अदलहाट। मृतक श्यामजी पटेल को एक पुत्र छांगुर था। जिसकी सात वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिवा में आठ वर्ष का एक पौत्र अमन, पत्नी राधा देवी और बहू पिंकी है। श्यामजी की मौत से सभी का रो-रो की हाल बेहाल है।

कबाड़ व्यवसायी की पिटाई के चलते मौत के बाद परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। - अजय कुमार राय, सीओ नक्सल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed