{"_id":"679e73252a0a5042770535eb","slug":"inheritance-not-registered-even-after-12-years-of-fathers-death-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-129108-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पिता के निधन के 12 साल बाद भी दर्ज नहीं हुई वरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पिता के निधन के 12 साल बाद भी दर्ज नहीं हुई वरासत
विज्ञापन
मिर्जापुर। संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने लालगंज में जनता की शिकायतें सुनीं। यहां पहुंचे बसकोप निवासी आलोक ने आरोप लगाया कि उसके पिता का निधन 2013 में हो गया था लेकिन आज तक वरासत दर्ज नहीं हुई।
इस पर डीएम ने लेखपाल को फटकार लगाई। साथ ही जल्द मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया। सभी तहसीलों में 358 शिकायतें आईं, जिनमें से 39 का मौके पर निपटारा हो पाया।
लालगंज तहसील में राजस्व, राशन कार्ड, जल जीवन मिशन से जुड़ीं ज्यादा शिकायतें आईं। कठवार निवासी कंचन देवी ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन को वन विभाग अपनी संपत्ति बता रहा है। डीएम ने तहसील स्तर पर गठित 12 टीमें गठित कर स्थलीय निरीक्षण के बाद शिकायतें निस्तारित करने का निर्देश दिया। वहीं, अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में बंद आरओ प्लांट चालू कराने की मांग की। सीडीओ सीएल वर्मा ने बीडीओ बबीता सिंह को समस्या का समाधान कराने को कहा।
विज्ञापन
वहीं, एसपी सोमेन बर्मा ने थानाध्यक्षों को पुलिस से जुड़े मामलों का जल्द समाधान करने की हिदायत दी। यहां 136 शिकायतें आईं, जिनमें से 16 मामलों का मौके पर समाधान हो पाया। इस दौरान एसडीएम आसाराम वर्मा, डीआईओएस मायाराम, तहसीलदार तरुण प्रताप सिंह आदि थे।
सदर तहसील में एडीएम शिवप्रताप शुक्ल और एसडीएम सदर गुलाबचंद्र जनता की शिकायतें सुनीं। यहां 133 मामले आए, जिनमें से 17 का निस्तारण हुआ। चुनार तहसील में एडीएम भू राजस्व सत्य प्रकाश सिंह को सुनवाई की। यहां बल्लीपुर गांव निवासी डॉ. रामदुलार सिंह ने बताया कि सक्तेशगढ़ क्षेत्र के खलिहान, रास्ते और भीटे की जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की। कहा कि राजस्व कर्मचारी गलत रिपोर्ट लगा रहे हैं।
नगर पालिका क्षेत्र के बहरामगंज निवासी मनोज कुमार ने कहा कि सुजायतपुर में सात बीघा बंजर भूमि पर कुछ लोग अतिक्रमण कर रहे हैं। यहां 63 शिकायतें आईं, जिनमें से तीन का निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह, नायब तहसीलदार गरिमा आदि थीं।
मड़िहान में एडीएम नमामि गंगे डीपी सिंह ने शिकायतें सुनीं। यहां 26 मामले आए, जिनमें से 3 का निपटारा हो पाया। कन्हईपुर गांव निवासी राधा पत्नी कहा कि उसके पास जमीन नहीं है, जिस कारण आवास का निर्माण नहीं हो पा रहा है। मामले में तहसीलदार लालता प्रसाद ने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को आवास आवंटित करने का निर्देश दिया।