{"_id":"6a4c02776dda62e7510d979d","slug":"infrared-scanning-drones-to-be-used-for-the-cms-security-for-the-first-time-a-sharp-watch-will-be-kept-on-forests-and-hills-even-at-night-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-156805-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सीएम की सुरक्षा में पहली बार इंफ्रारेड स्कैनिंग ड्रोन, रात में भी जंगल और पहाड़ियों पर रहेगी पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सीएम की सुरक्षा में पहली बार इंफ्रारेड स्कैनिंग ड्रोन, रात में भी जंगल और पहाड़ियों पर रहेगी पैनी नजर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विध्याचल में तैयारियों का निरीक्षण करते अधिकारी, संवाद
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित विंध्याचल दौरे में इस बार सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बनाया जा रहा है। पहली बार जिले में मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए इंफ्रारेड स्कैनिंग ड्रोन कैमरा तैनात किया जा रहा है। यह ड्रोन विंध्याचल धाम, अष्टभुजा, कालीखोह और आसपास के पहाड़ी व वन क्षेत्र के साथ गंगा किनारे भी निगरानी करेगा। इसकी खासियत यह है कि अंधेरे में भी संदिग्ध गतिविधियों और छिपे हुए लोगों की पहचान करने में सक्षम है। दौरे से पहले इंफ्रारेड स्कैनिंग ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।
आठ जुलाई को मुख्यमंत्री के मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन और अष्टभुजा डाक बंगले में प्रस्तावित समीक्षा बैठक को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पारंपरिक सुरक्षा व्यवस्था के साथ अत्याधुनिक तकनीक को भी शामिल किया गया है ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सके।
एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि इंफ्रारेड स्कैनिंग ड्रोन कैमरा थर्मल इमेजिंग तकनीक से लैस है। यह मानव शरीर से निकलने वाली ऊष्मा (हीट सिग्नेचर) के आधार पर अंधेरे, झाड़ियों, पहाड़ी क्षेत्रों और जंगलों में मौजूद व्यक्तियों की भी पहचान कर सकता है। सामान्य कैमरों की तुलना में इसकी निगरानी क्षमता कहीं अधिक प्रभावी है। धुंध, कम रोशनी अथवा रात के समय भी यह लगातार निगरानी बनाए रखता है। बताया कि ड्रोन से संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर कंट्रोल रूम को तत्काल सूचना मिलेगी। इससे मौके पर मौजूद सुरक्षा बल तुरंत कार्रवाई कर सकेंगे। भीड़ प्रबंधन, वीवीआईपी रूट की निगरानी, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने में भी यह तकनीक बेहद उपयोगी साबित होगी। जिले में पहली बार इस तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। भविष्य में बड़े धार्मिक आयोजनों, वीआईपी दौरों और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था में भी इस इंफ्रारेड स्कैनिंग ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
होटल व अन्य स्थान पर संदिग्धों की होगी तलाश
मिर्जापुर। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आगमन के पहले विंध्याचल समेत नगर के अन्य होटल आदि में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्धाें की तलाश की जा रही है। होटल मालिकों को निर्देशित किया जा रहा है कि होटल में ठहरने वाले का आधार कार्ड आदि रखें। सीसी कैमरा दुरुस्त कराएं। संदिग्ध की सूचना पुलिस को दें।
मांगी गई फोर्स
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में जिले की फोर्स के अलावा अन्य फोर्स की तैनाती होगी। रेंज और जोन से फोर्स की मांग की गई है। बाहर से 400 फोर्स की मांग की गई है। इसमें एएसपी, सीओ, निरीक्षक, उप निरीक्षक व कांस्टेबल शामिल हैं।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के लिए विंध्यधाम में तैयारियां तेज
विंध्याचल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 8 जुलाई के प्रस्तावित विंध्यधाम दौरे के लिए प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। मुख्यमंत्री बुधवार की सुबह करीब 11:30 बजे मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचेंगे। इसके लिए मोतीझील मार्ग स्थित हेलिपैड का निर्माण अंतिम चरण में है। सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने हेलीपैड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री हेलिपैड से सीधे मंदिर पहुंचेंगे। दर्शन-पूजन के बाद वह अष्टभुजा निरीक्षण गृह में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यों की समीक्षा करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए निरीक्षण गृह तक जाने वाले मार्गों पर सफाई, बैरिकेडिंग, पेंटिंग और अन्य व्यवस्थाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। नगर पालिका की ओर से जर्जर बिजली के खंभों को हटाने का कार्य भी जारी है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए सोमवार को पुलिस प्रशासन ने ड्रोन के माध्यम से विंध्य क्षेत्र के प्रमुख स्थानों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, मंदिर परिसर, गंगा घाट और अटल चौक सहित संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।