फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Increasing trend of students for admission in B.Com

बीकॉम में प्रवेश के लिए बढ़ रहा विद्यार्थियों में रुझान

Fri, 22 Jul 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Increasing trend of students for admission in B.Com
विज्ञान एवं तकनीक के इस युग में भी विद्यार्थियों का रुझान बीकॉम में प्रवेश के लिए बढ़ा है। जिले के जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए आए आवेदन पत्रों से विद्यार्थियों में बीकॉम के प्रति रुझान को समझा जा सकता है। कॉलेज में कुल 1500 आवेदन आ चुके हैं। इनमें कला वर्ग में लगभग 1000 तथा वाणिज्य वर्ग में प्रवेश के लिए 500 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

जीडी बिनानी कालेज के प्राचार्य डॉ. बीना देवी सिंह ने बताया कि कॉलेज में स्नातक कला वर्ग में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन इतिहास की पढ़ाई होती है। कला वर्ग में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा 660 सीट निर्धारित किया गया है। वहीं बीकॉम में 320 सीटों पर प्रवेश होता है। विश्वविद्यालय के निर्देश पर कुछ सीटें बढ़ायी जाती हैं, लेकिन उनका निर्धारण बाद में होता है। फिलहाल इस महाविद्यालय में वाणिज्य वर्ग के लिए निर्धारित संख्या से लगभग डेढ़ गुना अधिक आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, जीडी बिनानी पीजी कॉलेज शुरू से ही वाणिज्य वर्ग की शिक्षा के लिए जाना जाता है। शुरुआती दौर में जब यह महाविद्यालय खुला तो उस समय वाणिज्य की शिक्षा किसी महाविद्यालय में नहीं थी। उस समय केवल केबी कॉलेज व केएमपीजी कॉलेज ही नगर में थे। इन दोनों ही जगहों पर वाणिज्य की शिक्षा नहीं दी जाती थी। जीडी बिनानी पीजी कॉलेज के खुलने के बाद धीरे- धीरे वाणिज्य वर्ग के प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने लगी। बीकॉम के बाद एमकॉम की पढ़ाई शुरू हुई। वर्तमान में कई निजी महाविद्यालयों में भी वाणिज्य वर्ग की पढ़ाई होने लगी है, लेकिन जो पढ़ाई का जो स्तर इस महाविद्यालय का है, वह अन्यत्र नहीं है। उधर, सीबीएसई व सीआईएससीई की 12वीं का रिजल्ट नहीं आने के कारण प्रवेश प्रक्रिया अभी शुुरू नहीं हुई है। प्रवेशार्थियों से ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया है। इसके लिए 30 जुलाई तक की तिथि निर्धारित की गई है। जीडी बिनानी पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. बीना देवी सिंह ने बताया कि अभी प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार 30 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed