फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Increased melting due to drop in temperature

Mirzapur News: तापमान में गिरावट से बढ़ी गलन

Mon, 16 Dec 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Increased melting due to drop in temperature
मिर्जापुर। तापमान में हो रही गिरावट से शाम होते ही गलन बढ़ जा रही है। रात में तो पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर जा रहा है। सुबह और शाम चल रही ठंडी हवाओं से लोगों का घरों से बाहर निकल पाना मुश्किल हो जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, गलन बढ़ने के बावजूद नगर और ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जबकि एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी के कारण गलन बढ़ती जा रही है। गलन बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शाम होते ही प्रमुख बाजारों में सन्नाटा दिखने लग रहा है। ग्रामीण इलाकों पर सड़कों पर रात आठ बजे के बाद से सन्नाटा हो जा रहा है।
विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह व तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि दिन और रात के तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इससे ठंड बढ़ने की संभावना है। हवा की गति सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed