फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Increase the quality of education with mission inspiration and rejuvenation

मिशन प्रेरणा व कायाकल्प से बढ़ाएं शिक्षा की गुणवत्ता

Tue, 21 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Increase the quality of education with mission inspiration and rejuvenation
विभिन्न विकास खंडों में स्थित बीआरसी कार्यालय में सोमवार को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं ग्राम प्रधान की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मिशन प्रेरणा व कायाकल्प योजना के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सीखड खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने ग्राम प्रधानों व एसएमसी अध्यक्ष व सचिवों से विद्यालय के विकास में योगदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं मिशन प्रेरणा मिशन कायाकल्प बुनियादी शिक्षा को मजबूती के लिए विभिन्न प्रयासों जैसे शिक्षकों की ट्रेनिंग सहज पुस्तिकाओं का वितरण आधारशिला शिक्षण संग्रह व ध्यान आकर्षण हस्त पुस्तिकाएं व खेलकूद की सामग्री विद्यालयों में उपयोग होने की बात बताई। इस दौरान ग्राम प्रधान महिपाल सिंह, अश्वनी मिश्रा, दिनेश चौबे, अजय कुमार यादव, हरिओम सिंह, मनोरमा व आनंद कुमारी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

जिगना, विकास खंड छानबे के स्वामी ब्रह्माश्रम इंटर कालेज बिहसडा के प्रांगण में विद्यालय प्रबंधको ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापकों के एक दिवसीय कार्यशाला कायाकल्प योजना में योगदान पर चर्चा के उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्र की ओर से इसके उद्देश्य व एजेंडा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान प्रेम शंकर मिश्र समेत प्रबंधन समितियों के अध्यक्ष ग्राम प्रधान व शिक्षक मौजूद रहे। पड़री, ब्लाक संसाधन केंद्र पड़री पर सोमवार को सामुदायिक सहभागिता के तहत ब्लाक स्तरीय विद्यालय प्रबंध समिति व उन्मुखीकरण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय प्रबंधक समिति के माध्यम से सचिवों व ग्राम प्रधानों को विद्यालय प्रबंध समिति के दायित्वों का गठन प्रक्रिया पर उन्मुखीकरण करना एवं शासन द्वारा चलाए गए योजनाओं जैसे डी बी टी के माध्यम से छात्र छात्राओं के अभिभावकों के खाते में यूनिफार्म के लिए 1100 सौ रुपया भेजना एवं आपरेशन कायाकल्प के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed