फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   increase tempreature creat muggy

सूरज की तपिश से लोग बेहाल

Sun, 07 May 2017 12:39 AM IST
मिर्जापुर
मिर्जापुर Updated Sun, 07 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
धधकते सूरज की तल्ख किरणें इन दिनों कहर बरपा रही हैं। सुबह सूर्योदय होने के बाद से ही वातावरण गर्म हो जा रहा है और देखते ही देखते तल्ख धूप हर कोई पर हाबी हो जा रही है। शनिवार को सूरज की तेज किरणों की तपिश व गर्म हवाओं के झोंकों से लोगों का हाल बेहाल रहा। आवश्यक कार्यवश घरों से निकलने वाले महिला व पुरुष अपने चेहरे को कपड़े से ढककर ही निकलना मुनासिब समझे, वहीं स्कूूली बच्चे खड़ी दोपहरिया में घर लौटते समय पसीने-पसीने हो रहे थे।       
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के उपर चले जाने से जहां नगर की सड़कों व बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा छाया रहा, वहीं तल्ख धूप से बचने के लिए इंसानों सहित मवेशी भी छाया की तलाश करते नजर आए। बाजारों में खरीदारी करने आए लोग शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर गर्मी से बचाव करते नजर आए, वहीं बाजारों में मौसमी फलों की बहार रही। बाजारों में बिक रहे तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरा आदि के दूकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन


प्रचंड गर्मी व लू के थपेड़ों से जहां आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं विचरण करने वाले मवेशी भी पेड़ की छांव का तलाश करते दिखे। सुबह के समय उतनी गर्मी नहीं थी, जिसके कारण बच्चे स्कूल तो चले गए, लेकिन वापस घर लौटते समय तेज धूप व गर्म हवाओं के कारण उनके चेहरे लाल हो गए थे, वहीं कई अभिभावक अपने बच्चों को छाता के सहारे घर तक पहुंचाए।       
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed