फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   incometax raid mirzapur

आयकर विभाग ने अस्पताल और सराफ दुकान पर की छापेमारी

Fri, 24 Jan 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
incometax raid mirzapur
गर बरिया घाट रोड पर सिटी हॉस्पिटल में आयकर विभाग का छापा। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार की दोपहर नगर के चिकित्सक और सराफा व्यवसायी के तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। आयकर टीम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर अन्य सराफा के दुकानदार दुकान बंद कर खिसक गए। अधिकारियों ने बताया कि टैक्स चोरी की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई है। देर रात तक टीम ने रिकार्ड खंगाले। जांच नौ घंटे से अधिक देर तक चली।
विज्ञापन

आयकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर राजेश करकट्टा, आयकर अधिकारी गणेश लाल और नदंलाल सोनकर ने एक साथ नगर के तीन स्थानों पर छापा मारा है। इसमें मदन सोनी के गणेशगंज स्थित गणपति ज्वेलर्स और दूसरे प्रतिष्ठान लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस पर छापामारा गया। तीसरी टीम ने बरियाघाट घाट स्थित डॉ. आरसी दुआ के सिटी हास्पिटल में छापा मारा। तीनों स्थानों पर दोपहर एक बजे एक साथ कार्रवाई की गई। गणेशगंज स्थित गणपति ज्वेलर्स में टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। आस-पास के अन्य सराफा दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से हट गए। उधर मिलन पैलेस में कार्रवाई के चलते अंदर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टीम ने मौके पर पहुंचकर मुख्य गेट को बंद करवा दिया। गेट पर तैनात पुलिस कर्मचारी किसी को अंदर नहीं जाने दे रहे थे। यही हाल सिटी अस्पताल का रहा। अंदर भर्ती मरीजों के परिजन और आए दूसरे मरीज परेशान रहे। बताया गया कि डायरेक्टर आफ इंवेस्टीगेशन को सूचना मिली है कि अस्पताल और सराफा आय के हिसाब से टैक्स नहीं चुका रहे। रिकार्ड में आय कम दिखाई जा रही है। सूचना पर टीम ने दोपहर से फाइलों की पड़ताल शुरू की। रात 10 बजे तक जांच पड़ताल जारी रहा।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे शुरू हुई कार्रवाई जहां देर रात 10 बजे तक चलती रही। नौ घंटे तक चली जांच में अधिकारी रिकार्ड को खंगालते रहे। जांच में अधिकारियों ने कई कागजात की जांच करने के बाद उसे जब्त किया। साथ ही कम्प्यूटर में फीड किए गए डाटा की भी जांच की गई। हार्डडिस्क आदि भी जांच के लिए रख लिए गए। आयकर अधिकारी कुछ बताने से बच रहे थे। इतना कहा कि जांच गोपनीय है। रिपोर्ट बंद फाइल में सीबीडीटी प्रयागराज को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed