फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Including cash and jewelery worth millions stolen

नगदी और आभूषण समेत लाखों की चोरी

Fri, 03 Jul 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 03 Jul 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
Including cash and jewelery worth millions stolen
शहर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा देवी स्थित बड़ी माता की गली में बुधवार की रात छत के रास्ते एक मकान में घुसे चोरों ने दो कमरों के आलमारी का लाकर तोड़ कर उसमें रखा आभूषण व 40 हजार नगदी समेत लाखों का सामान चुरा लिया।  परिवारीजनों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


गली में ईश्वरचंद कसेरा की आटा चक्की की दूकान है। रोज की भांति वह रात में दूकान बंद कर छत पर सोने चले गए। बिजली न होने के कारण परिवार के अन्य लोग भी छत पर ही सो रहे थे। रात्रि करीब दो से चार बजे के बीच चोर मकान में घुसे और निचले तल पर दूकान के पीछे स्थित पुत्री आरती के कमरे की आलमारी तोड़कर उसमें रखा आभूषण व दूकान की आलमारी में रखा 40 हजार रुपया चुरा लिया।
विज्ञापन


ईश्वरचंद ने बताया कि चोर जाते समय मकान के अंदर के दरवाजे को अंदर से बंद करते गए। सुबह पांच बजे नींद खुली तो पड़ोसियों को बुला कर दरवाजा खुलवा कर देखा गया तो चोरी का पता चला। आरती के कमरे और दूकान की आलमारी  खुली हुई थी।  जिसमें आभूषण व नगदी गायब थी। इसके बाद चोरी की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed