फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Inaugurated and laid foundation stones for 138 projects

138 परियोजनाआें का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Sun, 25 Dec 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 25 Dec 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Inaugurated and laid foundation stones for 138 projects
रा्ज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल

विज्ञापन
अष्टभुजा स्थित डाक बंगला पर शनिवार को सूबे के लोक निर्माण, सिंचाई एवं जल संसाधन विकास राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने 138 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। राज्य मंत्री ने जिन योजनाआें का लोकार्पण-शिलान्यास किया, उसमें मिर्जापुर व भदोही जिले में बनने वाले विभिन्न मार्गों का निर्माण व मरम्मत शामिल है। यह परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग व कई अन्य विभागों से संबंधित है। 


विभिन्न परियोजनाआें के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जो विकास कार्य किया है, जो अभी तक आजादी के 65 साल में नहीं हुआ था। कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने जनता से जो वादा किया था, उसको मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरा करने का प्रयास किया है। मुफ्त पढ़ाई, मुफ्त दवाई एवं मुफ्त सिंचाई के साथ ही समाज के हर वर्ग के लिए प्रदेश सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए सौ नंबर के वाहनों के संचालन की बात हो या चिकित्सा के लिए 108 नंबर के एंबुलेंस की जनता को अपराध मुक्त शिक्षित एवं स्वस्थ्य बनाने का सपा सरकार ने काम किया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ बोलती है। केंद्र की मोदी सरकार ने करीब देश की 95 प्रतिशत जनता को कतार में खड़ा कर दिया है, जबकि सपा सरकार विकास कार्य करने वाली सरकार है। राज्य मंत्री ने राज्य सड़क निधि योजना, डा. मनोहर लोहिया समग्र गांव, आई स्पर्श स्मार्ट योजना, विशेष मरम्मत योजना, जिला योजना सहित 138 परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ने 83 सड़क शिलान्यास किया, जिसमें छानबे, मड़िहान व भदोही की सड़कें हैं, वहीं 28 सड़कों का लोकार्पण भी किया। इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती यादव, जिला उपाध्यक्ष विजय बाबू मिश्र, विधायक भाईलाल कोल, उमाशंकर यादव, स्वामी शरण दूबे, दिनेश्वरपति त्रिपाठी, नसीम कुरैशी, राजकुमार सोना, लक्ष्मण ऊमर सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता व जनपद के कई विभागाें के आला अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed