Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Inadequate protection against cold in cattle shelters

Mirzapur News: गोवंश आश्रय स्थलों में ठंड से बचाव की व्यवस्था नाकाफी

Mon, 12 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Inadequate protection against cold in cattle shelters
जिले में स्थित आश्रय स्थलों में गोवंश को ठंड से बचाने के लिए अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं है और कहीं शेड का अभाव है।
विज्ञापन

जिले में तीन स्थायी व 22 अस्थायी गोआश्रय स्थल हैं। इनमें से पटेहरा कला, हलिया के उमरिया व पहाड़ी विकास खंड के सिंधोरा में स्थायी गोआश्रय स्थल हैं। नगर में टांडाफाल में अस्थायी गो आश्रय स्थल बनाया गया है। यह गोवंश आश्रय स्थल नगर पालिका का है। यहां भी ठंड से बचाव के पर्याप्त साधन नहीं हैं। शेड व तिरपाल तो हैं लेकिन ये भी पर्याप्त नहीं हैं। इस गो आश्रय स्थल में वर्तमान में 750 गोवंश हैं। जो क्षमता से लगभग दोगुना हैं।
विज्ञापन

कछवां नगर पंचायत और मझवां ब्लॉक के करसड़ा गांव में बने गोवंश आश्रम स्थल में ठंड से बचाव के पर्याप्त साधन नहीं हैं। नगर पंचायत में 85 गोवंश और करसड़ा में 90 गोवंश हैं। टाट पट्टी, तिरपाल जरूरत के मुताबिक नहीं हैं। गोवंश को ठंड के मौसम में नीचे खाली जमीन पर बैठने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज क्षेत्र के दो गोवंश आश्रय स्थलों में ठंड से बचाव के दिए गए प्रशिक्षण के आधार पर गोपालक गोवंश को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी मानिटरिंग उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण करके की जा रही है।
उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ईश्वर देव नारायण चतुर्वेदी ने बताया कि गोवंश आश्रय स्थलों में गोवंशों की संख्या के आधार पर तिरपाल और चारा व पोषक तत्व की व्यवस्था की गई है। बामी गोवंश आश्रय स्थल में 419 गोवंश और उसरी खम्हरिया में 212 गोवंश हैं।
हलिया विकासखंड के स्थायी पशु आश्रय स्थल उमरिया में 299 पशु हैं। तिरपाल भी चारो तरफ लगाया गया है। यहां 110 क्विंटल भूसा उपलब्ध है। अस्थायी आश्रय स्थल गौरवा में 202 पशु हैं। इनके लिए तिरपाल एवं 20 क्विंटल भूसा उपलब्ध है। अस्थायी पशु आश्रय स्थल हलिया में 210 पशु हैं। तिरपाल भी लगाया गया है। यहां 35 क्विंटल भूसा उपलब्ध है। स्थायी पशु आश्रय स्थल हथेड़ा में 63 पशु हैं। गलरा में 237 पशु हैं। तिरपाल भी चारों तरफ से लगा है और भूसा भी पर्याप्त है।

अस्थायी आश्रय स्थल महोगढ़ी में 267 पशु हैं और तिरपाल चारो तरफ से लगाया गया है। यहां भूसा भी उपलब्ध है। पशु आश्रय स्थल सीखड़ में कुल 92 पशु हैं। संयुक्त खंड विकास अधिकारी सीखड़ केके सिंह ने बताया कि ठंड से बचाव के बाबत पशुओं के लिए तिरपाल लगा दिया गया है। समय-समय पर पशु चिकित्सा अधिकारी बीके पटेल पशुओं का इलाज करते हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह का कहना है कि जिले के सभी पशु आश्रय स्थलों में तिरपाल, शेड व अलाव की व्यवस्था कराई गई है। सभी पशु चिकित्साधिकारी संबंधित क्षेत्र के गो आश्रय स्थलों में प्रतिदिन पशुओं का परीक्षण कर उनका उपचार भी करते हैं। यदि कहीं कोई समस्या है तो उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed