फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In the enlightened class conference, the MP of Kannauj took a dig at SP, BSP and Congress

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कन्नौज के सांसद ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर किया कटाक्ष

Wed, 15 Sep 2021 09:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
In the enlightened class conference, the MP of Kannauj took a dig at SP, BSP and Congress
कछवां। भारतीय जनता पार्टी से साढ़े चार साल में सुशासन दिया है। यह विचार कनकसराय स्थित विंध्य महिला महाविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए यूथ और बूथ उनका परिवार है। भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में सुशासन दिया है। तालिबान के अत्याचार का किसी सेक्युलर ने विरोध नहीं किया। विपक्षी केवल समाज को जातियों में बांटने का काम कर रहे हैं। कहा कि पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने मंदिर व गुरुद्वारे तोड़ दिए। संस्कृति ही नष्ट कर दी है। 75 साल पहले के पाकिस्तान में हिंदू 27 फीसद हुआ करते थे। वहां अब महज एक फीसद ही रह गए हैं। मुगलों व अंग्रेजों के बाद कांग्रेस, सपा और बसपा समाज को जातियों में बांट रही हैं। भाजपा सत्ता में समाज को जोड़ने के लिए आती है। 2022 में भी प्रबुद्ध वर्ग पहले की तरह भाजपा के साथ खड़ा होगा। सुब्रत पाठक ने कहा कि प्रदेश में बदलाव को लोग महसूस कर रहे हैं। प्रदेश को न सिर्फ अपराधियों से मुक्त किया गया, बल्कि उनकी अवैध संपत्तियों को भी जब्त किया गया है। अब गरीबों की भूमि पर कब्जा नहीं होता, बल्कि भू-माफिया की भूमि गरीबों में बांटी जा रही है। प्रदेश में चार एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। कभी प्रदेश में 17 मेडिकल कालेज ही हुआ करते थे, लेकिन अब हर जिले में मेडिकल कालेज सरकार बनवाने जा रही है। कार्यक्रम में पूर्व मेयर वाराणसी कौशलेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य रविंद्र नाथ त्रिपाठी, सोनभद्र विधायक भूपेश चौबे, सुरेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, पूर्व चेयरमैन अजय उपाध्याय, ज्ञानप्रकाश दुबे व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed