{"_id":"577173be4f1c1ba32c79aa64","slug":"in-road-accidnet-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में दो की जान गई
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के मवइया गांव के पास औराई मार्ग पर सेामवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों ही बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। एक बाइक पर तीन युवक सवार थे।
भदोही जिले के कमरिया क्षेत्र के दलपत गांव निवासी शशिकांत (20) अपने दो साथियों गांव के ही नीरज गुप्ता (21) और नीरज प्रजापति (20) के साथ मिर्जापुर एक रेस्टोरेंट से कुछ खाने की चीज लेने जा रहे थे। जैसे ही मवइया गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक चील्ह थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी किशोरी लाल (60) था।
टक्कर इतनी तेज थी कि किशोरी लाल और शशिकांत की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल नीरज गुप्ता और नीरज प्रजापति को जिला अस्पताल भेजवाया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में घायलों का हाल जानने एडीएम विजय बहादुर और एसपी सिटी अशोक शुक्ला भी पहुंचे थे। कहा कि मृतकों के परिवारों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।