फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In Kharif season, water should reach till the tail: DM

खरीफ सीजन में हर हाल में टेल तक पहुंचाएं पानी : डीएम

Thu, 22 Jun 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
In Kharif season, water should reach till the tail: DM
मिर्जापुर। फसलों की सिंचाई किसानों की प्रमुख समस्या है। नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था करना अधिकारियों का दायित्व है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

यह चेतावनी जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बुधवार को विकास भवन सभागार बुधवार को आयोजित किसान दिवस व जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। गोष्ठी में विभिन्न विकास खंडों से आए किसानों ने धान की नर्सरी के सीजन में नहरों, बंधे व बंधियों में पानी उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। साथ ही बाणसागर नहर परियोजना से जरगो जलाशय सहित अन्य बंधों में पानी भरे जाने की मांग की। किसानों की समस्याएं जानने के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त नहरों, माइनरों की मरम्मत का कार्य हर हाल में 15 जुलाई से पहले पूरा कराने का निर्देश दिया। गोष्ठी में उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि जनपद में खाद की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि मड़ुवा, सांवा, कोदो, ज्वार, बाजरा आदि की खेती कर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक विपिन कुमार सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन में सभी समितियों पर यूरिया व डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उद्यान निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने एकीकृत बागवानी मिशन योजना के तहत केले की खेती पर प्रकाश डाला और इसकी खेती किए जाने दिए जाने वाले अनुदान आदि के बारे में किसानों को जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एसएन सिंह ने खरीफ सीजन में कम पानी में लगने वाले धान की प्रजाति व अधिक पैदावार तथा फसलों में लगने वाले रोग के निदान के बारे में किसानों को जानकारी दी। किसान यूनियन के अध्यक्ष अली जमीर खां, सिद्धनाथ सिंह, प्रहलाद सिंह, सुखनंदन दुबे व लाला मिश्रा ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ ही खेतीबारी का अपना अनुभव किसानों से साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह, अधिशासी अभियंता हरिशंकर प्रसाद सिंह, वैभव सिंह, दिलीप सोनकर, सहायक अभियंता नसीम सिद्दीकी, पीसीएफ के जिला प्रबंधक वैभव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed