{"_id":"683df30c4d394259b60fe6f9","slug":"in-kachhwa-electricity-was-available-for-only-six-hours-due-to-20-faults-in-six-days-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-134683-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कछवां में छह दिन में 20 फॉल्ट से छह घंटा ही मिली बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कछवां में छह दिन में 20 फॉल्ट से छह घंटा ही मिली बिजली
विज्ञापन
मिर्जापुर। कछवां के मुख्य बाजार पुलिस बूथ चौराहे से लेकर केवटान वार्ड, मंगरवारी वार्ड, शंकरपुर वार्ड और जोगीपुर वार्ड में लगातार छह दिनों से बिजली की भीषण समस्या बनी हुई है। छह दिनों में 20 फॉल्ट से महज छह घंटे ही बिजली सप्लाई मिल पाई है। जिन चार वार्डों में बिजली की विशेष समस्या बनी है, वहां की आबादी लगभग पांच हजार है। वहीं पूरे नगर के 12 वार्डों में करीब सोलह हजार की आबादी है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी फॉल्ट से बिजली की कटौती निरंतर हो रही है। ओवरलोड से बिजली के तार में तेज आवाज के साथ आतिशबाजी जैसा नजारा दिन में देखने को मिलता है। तार बार- बार टूटकर सड़क पर गिर रहे हैं।
इनकमिंग पैनल जला
मिर्जापुर। बिजली विभाग के कर्मचारियों को पता नहीं चल पा रहा है कि फॉल्ट किससे हो रहा है। सोमवार को समस्या और भी बढ़ गई जब सब स्टेशन का इनकमिंग पैनल ही जल गया। इससे कछवां सब स्टेशन से सप्लाई होने वाले सभी छह फीडर की सप्लाई बंद हो गई। बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं और रातों को जागने को मजबूर हैं। बिजली की समस्या के कारण पानी की भी किल्लत हो गई है जिससे नगर पंचायत प्रशासन भी फेल हो गया है। पानी की सप्लाई न मिल पाने से लोगों की दिनचर्या भी बिगड़ गयी है।
बिजली को लेकर नागरिकों ने लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। स्थानीय लोगों ने कछवां पुलिस बूथ चौराहे पर बिजली को लेकर दो दिन पूर्व सड़क जाम किया था लेकिन स्थानीय पुलिस ने उन्हें समझाकर हटाया। इसके बावजूद भी समस्या का निदान नहीं हो पाया है। अवर अभियंता हंसराज ने बताया कि इंजीनियर को भी बुलाया गया है। जांच कराई जा रही है।