फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In Bharuhana, a town with a population of 15,000, overflowing drains are causing a surge in mosquito infestation.

Mirzapur News: 15000 की आबादी वाले भरुहना में बजबजा रहीं नालियां, बढ़ा मच्छरों का प्रकोप

Mon, 19 Jan 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
In Bharuhana, a town with a population of 15,000, overflowing drains are causing a surge in mosquito infestation.
भरुहना गांव में सामुदायिक शौचालय के सामने गंदगी से बजबजा रहा नाला।- संवाद।
मिर्जापुर। शहर के पास भरुहना गांव में अतिक्रमण के कारण जल निकासी नहीं हो पा रही है। बजबजाते नाले और नालियों से आ रही दुर्गंध ने जहां लोगों का जीना दूभर कर दिया है। 15000 की आबादी वाले गांव में गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गांव के मुख्य प्रवेश मार्ग पर सामुदायिक शौचालय के पास नाला जाम है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि साफ-सफाई तो कराई जाती है लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से कई-कई दिनों तक गंदा पानी बजबजाता रहता है। सड़क किनारे जगह-जगह पड़े कूड़े मामूली हवा में उड़कर नाले में पहुंच जाते हैं। बारिश में तो यहां की स्थिति और भी नारकीय हो जाती है। अतिक्रमण के चलते पटे नाले और निकासी की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। गांव शहर के समीप है।
विज्ञापन




शहर का कूड़ा गांव में फेंक जाते हैं सफाईकर्मी-भरुहना गांव में नगर की गंदगी भी गांव के लिए समस्या का कारण बन रही है। ग्रामीणों ने बताया कि नगर के सफाईकर्मी ठेला गाड़ी पर लादकर कूड़ा इधर-उधर फेंक कर गायब हो जाते हैं। जगह-जगह सड़क किनारे पड़े कूड़े गांव के स्वच्छता अभियान की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। ग्रामीणों ने फेके जा रहे कूड़े पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव में कई प्रधान आए और गए लेकिन किसी ने भी गांव के जल निकासी प्रबंध को लेकर कोई ठोस काम नहीं किया। इससे यहां की समस्या सुधरने का नाम नहीं ले रही है।-श्याम कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन




नालों पर अतिक्रमण के चलते गांव में जल निकासी की समस्या बनी हुई है। कई बार ग्राम पंचायत अधिकारी की ओर से जेसीबी से नाले के खोदाई का प्रयास किया लेकिन अतिक्रमणकारियों के आगे उनकी एक नहीं चली।-रामजी।



घर के सामने बजबजाते नाले से दरवाजे के सामने उठना बैठना मुश्किल । गंदगी के चलते मच्छर पनप रहे हैं। समय-समय पर लोगों को बीमारियों का सामना करना पड़ता है। -पूजा देवी।



जल निकासी की समस्या गांव के लिए चुनौती से कम नहीं है। सामान्य दिनों में तो ठीक है , लेकिन मामूली बारिश में नाले जाम होने से मार्ग पर पानी भर जाता है। इससे आने जाने में परेशानी होती है। -सुनीता देवी।


ग्राम पंचायत में समय-समय पर नाले और नालियों की साफ-सफाई कराई जाती है। कुछ स्थानों पर जल निकासी की समस्या है। परेशानी है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर जिला पंचायत राज विभाग को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद समस्या का समाधान किया जाएगा। -दिनेश कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी, भरुहना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed