{"_id":"590e1e254f1c1bd2104424ba","slug":"in-accidnets-four-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार लोगों ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में चार लोगों ने गंवाई जान
मिर्जापुर
Updated Sun, 07 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार का दिन मड़िहान के लोगों के लिए कहर बनकर बरपा। मड़िहान थाना क्षेत्र में हुए अलग अलग घटनाओं में शनिवार को चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। कोई ट्रक की चपेट में आया तो किसी को बैल ने हमला बोलकर मारा। इलाके में एक साथ चार लोगों की मौत होने से क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बैल ने किया हमला ः मड़िहान (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के सुगापाक निवासी विजय शंकर आदिवासी (55) शुक्रवार की दोपहर सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र अंतर्गत करसोता निवासी एक रिश्तेदार के यहां पड़ी शादी में शामिल होने जा रहे थे। रजौहा चौराहे से जीप में सवार होकर वह कलवारी के लिए रवाना हुए। चौबेपुर गांव के सामने के पास पहुंचे कि सामने से बाठे पटेल बैलगाड़ी लेकर आ रहा था। जैसे ही जीप ब्रेकर को पार करने लगी कि बगल से गुजरे बैल ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। जिससे बैल की सींघ विजय के पेट में घुस गई। गंभीर रूप से घायल विजय को आनन फानन में सीएचसी मड़िहान ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया। परिवार के लोग विजय को लेकर बनारस जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
युवक ट्रक की चपेट में आया ः मड़िहान (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के करौदा गांव मलुआ गांव निवासी सुकरू (30) शनिवार की सुबह किसी काम से दीपनगर पटेहरा गया था। दोपहर करीब 11 बजे वापस लौटते समय मड़िहान के कदौरा गांव के पास पहुंचा कि कलवारी की ओर से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मारते हुए कुचल दिया। एंबुलेंस देरी से पहुंचने के चलते युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बाइक सवार को ट्रक से लगी टक्कर ः मड़िहान (ब्यूरो)।रैकरी गांव निवासी कल्पनाथ सिंह (40) अपने साथी दयाराम (55) के साथ शनिवार को धर से बाजार जा रहा था। बाइक सवार दो व्यक्ति जैसे ही मड़िहान के ददरा पहाड़ी के पास पहुंचे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। हादसे में कल्पनाथ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दयाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया।
अबूझ हाल में मजदूर की माैत ः मड़िहान। लहास गांव निवासी रवि कुमार 17 वर्ष पुत्र रामधनी दलित मजदूरी करने का कार्य करता था। इन दिनों एक ठेकेदार के अंडर में जिगना इलाके में मजूदर कर था। शुक्रवार को कार्य करने के दौरान उसकी अबूझ हाल में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने उसकी गिरकर मौत होने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।