फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In a domestic dispute, a young man tried to commit suicide by hanging himself from a towel.

Mirzapur News: घरेलू विवाद में युवक ने गमछा के फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की

Thu, 31 Aug 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
In a domestic dispute, a young man tried to commit suicide by hanging himself from a towel.
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के दुबेपुर चौहान बस्ती में बुधवार को एक युवक ने पेड़ पर फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की। उसे समय रहते परिजन बचाकर उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

युवक का मंगलवार को शाम को पत्नी से विवाद हो गया। परिजनों दोनों को समझाकर झगड़ा समाप्त कराया। इस बीच बुधवार को सुबह करीब आठ बजे फिर विवाद हुआ। गुस्से में आकर युवक घर से ससुराल जाने की बात कहकर निकला। घर से लगभग 200 मीटर दूर पेड़ पर चढ़कर गमछा के सहारे फंदे पर लटकने की कोशिश कर रहा था कि इसी बीच पत्नी ने देखकर शोर मचाया। परिजनों ने कुल्हाड़ी से गमछा काट दिया। इससे गिरकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष राम नारायण सरोज ने इस मामले की जानकारी से इन्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed