फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In a dispute, the wife broke her husband's head with a pot.

Mirzapur News: विवाद में पत्नी ने लोटे से मारकर पति का सिर फोड़ा

Thu, 25 Sep 2025 04:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:44 AM IST
विज्ञापन
In a dispute, the wife broke her husband's head with a pot.
संवाद न्यूज एजेंसी पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर शाम पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि पत्नी ने लोटे से मारकर पति का सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि चार महीने पहले अपने ही घर में पत्नी के साथ उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। मामला थाने तक पहुंचा पर पत्नी प्रेमी के पक्ष में खड़ी हो गई। पीड़ित पति का आरोप है कि पुलिस पत्नी के प्रेमी से पैसे लेकर मामले को रफा-दफा कर दिया था। घटना के बाद पत्नी मायके चली गई थी। सात दिन पहले चार महीने बाद पत्नी मायके से वापस आई तो पति उसे रखने से इन्कार करने लगा तो पत्नी जबरन रहने लगी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पत्नी ने लोटे से मारकर पति का सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस दंपती को समझाकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed