फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In 797, the head became the administrator, ADO will take charge of 12 panchayats.

Mirzapur News: 797 में प्रधान बने प्रशासक, 12 पंचायतों की जिम्मेदारी एडीओ संभालेंगे

Thu, 04 Jun 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
In 797, the head became the administrator, ADO will take charge of 12 panchayats.
-ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज होंगे प्रशासकों के नाम, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त होने के बाद जिले की 809 ग्राम पंचायतों का संचालन अब प्रशासकों के माध्यम से किया जा रहा है। 797 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बना दिया गया है, जबकि 12 पंचायतों की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत को सौंपी गई है।
पंचायती राज विभाग अब सभी प्रशासकों के नाम ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुट गया है। ग्राम पंचायतों की प्रोफाइल तैयार कर जिलाधिकारी को अनुमोदन के लिए भेजी गई है। डीएम की स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित प्रशासकों का विवरण पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि पोर्टल पर नाम दर्ज होने के बाद पंचायतों के विकास कार्य, भुगतान और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूर्ववत संचालित होती रहेंगी। शासन ने पंचायत चुनाव में विलंब के चलते अंतरिम व्यवस्था के तहत यह जिम्मेदारी प्रशासकों को सौंपी है, ताकि ग्रामीण विकास योजनाओं पर कोई असर न पड़े।
विज्ञापन


दो प्रधानों का निधन, एक का वित्तीय अधिकार सीज और नौ का प्रशासनिक समिति का नहीं हुआ गठन

जनपद के कुल 809 ग्राम पंचायतें 12 विकास खंडों के अधीन हैं। इसमें 809 में 797 ग्राम पंचायतों के प्रशासक प्रधान हैं। इसके अलावा 12 ग्राम पंचायत के प्रशासक एडीओ पंचायत को बनाया गया है। दो ग्राम पंचायत में राजगढ़ के नुनौटी और सिटी ब्लॉक के चपउर के प्रधानों की मृत्यु होने के बाद समिति का गठन नहीं हुआ है। इसके अलावा सीखड़ में अराजी लाइन सुल्तानपुर, छानबे में किशुनपुर, दुगरहा असवा, राजगढ़ के खम्हरिया नरायनपुर में मूजडिह, सिकिया, लालगंज में धोबहा देवघटा, पहाड़ी में बेदौलीकला, मझवां में पड़ेरी और कोन ब्लॉक के मुजेहराकला में समिति का गठन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


000000000000000000000000

प्रशासकों का ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर डाटा व डिजिटल सिग्नेचर अपलोड कराया जाएगा। ग्राम पंचायतों के भुगतान इत्यादि में दिक्कत न हो। फाइल जिलाधिकारी के पास भेजी गई है। अनुमोदन के बाद सभी प्रशासकों के डाटा व डिजिटल सिग्नेचर अपलोड करा दिया जाएगा।
-राम उदय यादव, डीपीआरओ, मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed