फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Importance of discipline

अनुशासन की बताई महत्ता

Sat, 09 Dec 2017 12:27 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Sat, 09 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
स्काउट गाइड प्रशिक्षण से अनुशासन की सीख मिलती है। अनुशासन ही जीवन में सफलता की कुंजी है। हर पल हर जगह सीखने का मौका मिलता है, जिसे हमें नही छोड़ना चाहिए। स्काउट गाइड प्रशिक्षण पूरे मनोयोग से प्राप्त करें।
विज्ञापन

 यह बात राजकीय इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के 63 वीं जनपदीय स्काउट गाइड रैली के समापन अवसर पर जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने कही। डीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार पांडेय आदि ने स्काउट गाइड द्वारा बनाए गए आकर्षक और मनोहारी टेंट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल, डीआईओएस अवध किशोर सिंह, बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने स्काउट गाइड के मार्च पास्ट की सलामी ली।
उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जेडी ने कहा कि बच्चों में प्रारंभ से ही सद्गुणों का विकास किया जाए तो बच्चे राष्ट्र के आदर्श नागरिक बनेंगे। डीआईओएस ने कहा कि स्काउट गाइड आंदोलन से बालक- बालिकाओं में स्वस्थ शरीर, मन और सभ्य समाज के निर्माण में सहायक होता है। बीएसए ने स्काउट गाइड के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। रैली में गांठ-फांस बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, साहसिक क्रिया कलाप और कैंप फायर का आयोजन किया गया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट कमलेश द्त्वेदी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप शुक्ला, जिला गाइड कैप्टन सत्यंबदा सिंह, श्यामधर चतुर्वेदी ने संचालन किया। निर्णायक मंडल में गाइड में निराशा सिंह, सुशीला सिंह, शैल कुमारी, करूणा सिंह, मंजूला मौर्य, ललिता देवी, संगीता विश्वकर्मा और स्काउट में राघवेंद्र कुंवर शुक्ल, डा. करनैल सिंह, मनोज नीलम, अनिल सिंह, शोभनाथ सिंह, अखिलेश्वरपति त्रिपाठी, रविप्रकाश सिंह, अंजनी यादव, राम सकल यादव, संजय कुमार, धीरेंद्र प्रताप सिंह, केएम शुक्ला रहे। रैली का निर्देशन माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज व प्रधानाचार्य डा. संजय कुमार मिश्रा द्वारा किया गया । रैली में अंकित सिंह, डा. विजय शंकर, पुनीत सिंह, अनिल त्रिपाठी, सर्वेश सिंह, आराधना शुक्ला, अगस्त मुनि उपाध्याय, आरती कटियार, मुन्नी देवी, एकलाख अहमद, सत्यदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed