फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Imam Aziz 's villa was Indira Gandhi 's lunch

अजीज इमाम के बंगले पर होता था इंदिराजी का लंच

Wed, 18 Nov 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 18 Nov 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
Imam Aziz 's villa was Indira Gandhi 's lunch
इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री बनने और विरोधी दल के नेता होने के दौरान दो बार मिर्जापुर आगमन में केवल प्रोटोकाल का ही अंतर था। मिर्जापुर और बैरिस्टर युसूफ इमाम का परिवार उनके घर जैसा था।
विज्ञापन


उन्होंने रामबाग स्थित बंगले में परिवार के सदस्यों के साथ लंच किया था। यह बताते हुए यूपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व महामंत्री इजहार इरफानी भावुक होकर पुरानी यादें ताजा करते हैं।
विज्ञापन


लगभग 35 वर्ष पूर्व की घटनाएं उनके मानस पटल पर अंकित होने लगती हैं और वे इंदिरा गांधी के तत्कालीन दौरे की परत खोलने लगते हैं।

इजहार इरफानी ने बताया कि वह 1978 का दौर था जब इंदिरा गांधी प्रतिपक्ष की नेता थीं वे मिर्जापुर आईं तो अपने पारिवारिक मित्र अजीज इमाम के बंगले पर पहुंचना नहीं भूलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेगम अशरफ इमाम  और बेगम अजहर इमाम से शिद्दत से मिलीं। परिवार के बारे में पूछा। कौन सा बच्चा कहां पढ़ रहा है। कौन जॉब में आया इसकी जानकारी ली।लंच भी परिवार के लोगों के साथ ही लिया।

लंच में शाकाहारी थाली परोसी गई थी जिसमें दो किस्म की दाल, दो तरह की सब्जी, चटनी, सलाद और अचार के साथ खीर शामिल थी। फिर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलीं और कुछ लोगों का नाम लेकर पास भी बुलाया।


 इरफानी बताते हैं कि दो वर्ष बाद वर्ष 1980 में श्रीमती गांधी प्रधानमंत्री बनने के बाद फिर मिर्जापुर आई तो बैरिस्टर साहब के बंगले पर ही पहुंची थीं। इस बार पुराने दौरे से फर्क बस प्रोटोकाल और सुरक्षा कर्मियों का ही नजर आया, नहीं तो बैरिस्टर साहब की फैमिली से मुलाकात में कोई लागलपेट नहीं देखने को मिला।

लंच लेने के बाद परिवार के पुराने नौकर जलील बंगाली को देख कर कहा अरे तुम अभी तक यहीं हो, चलो मेरा हाथ धुलवाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed