फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Illegal mining in Tortoise Sanctuary, FIR registered against 19

Mirzapur News: कछुआ सेंचुरी में अवैध खनन, 19 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 14 Apr 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining in Tortoise Sanctuary, FIR registered against 19
जिगना। थाना क्षेत्र के गोगांव स्थित कछुआ सेंचुरी क्षेत्र में अवैध बालू खनन मामले में 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोप है कि अवैध खनन से कछुए के अंडों को क्षति पहुंच रही थी। मेजा प्रयाराज वन रेंज के वन दरोगा रामचंद्र यादव ने रविवार की देर रात नौ नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ जिगना थाने में तहरीर दी थी। प्राथमिकी दर्ज होने पर हड़कंप मचा हुआ है। वन दरोगा ने तहरीर देकर बताया कि 10 अप्रैल को खनिज अधिकारी और एसडीएम सदर के साथ गोगांव घाट पर हुई छापेमारी की गई थी। इसमें जटाशंकर, संतलाल, रतनलाल, शिवराज, हरिशंकर निवासी गोगांव और राजेश, पवन, परमेश्वर, जयनाथ और 10 अज्ञात भाग खड़े हुए। पास पहुंच कर देखा तो दोनों मोटर वोट पर बालू लदा था। जब्त कर कोठरी घाट पर सुरक्षित किया गया है। वन दरोगा ने कहा कि अवैध खनन से कछुआ प्राकृतवास और उनके अंडों को क्षति पहुंच रही थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जिगना संजय कुमार सिंह ने कहा कि मेजा प्रयागराज के वन दरोगा की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed