फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Illegal liquor making gang busted, four arrested

Mirzapur News: अवैध शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Fri, 14 Apr 2023 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor making gang busted, four arrested
मिर्जापुर। छानबे विधानसभा उप चुनाव और निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत लालगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ मौके से 120 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब, यूरिया, नौसादर के अलावा शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लालगंज क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वाले ठिकाने खजुरी में दबिश देकर खजूरी निवासी सूरज उर्फ विश्वजीत, राजा, आकाश वर्मा उर्फ काठे और रानीबारी निवासी रामबघेर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 120 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, दो किग्रा यूरिया, दो किग्रा गुड़, 200 ग्राम नौसादर व शराब बनाने में प्रयुक्त छह एल्युमिनियम के पात्र, छह टिन के कनस्तर बरामद किया। छह भट्ठियों को नष्ट किया गया।
विज्ञापन

सीओ लालगंज दीक्षांत राज ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे अपमिश्रित कच्ची शराब का निर्माण व बिक्री करने का काम करते हैं। बिक्री से अर्जित धनराशि आपस में बांट लेते हैं। शराब निर्माण में महुआ आदि में गुड़ व अन्य सामग्री मिलाकर लहन तैयार करते हैं। भट्ठियों पर गर्म कर पाइप युक्त कनस्तरों एवं पात्रों का प्रयोग कर अपमिश्रित कच्ची शराब बनाते हैं। जिसे तीक्ष्ण एवं नशीला बनाने के लिए उसमें यूरिया एवं नौसादर भी मिला देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed