फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ike riders kidnapped a visitor left him on the bridge and fled after he could not be identified

Mirzapur : बाइक सवारो ने दर्शनार्थी का किया अपहरण, पहचान न होने पर पुल पर छोड़ कर फरार हुए

Sun, 22 Dec 2024 10:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 22 Dec 2024 10:33 PM IST
सार

पुलिस उस वक्त हलकान हो गई जब दर्शनार्थी के अपहरण की सूचना मिली। वायरलेस पर संदेश प्रसारित हुआ और पुलिस चौकन्ना हो गई। अपरहरण करने वालों को खबर लगी तो शास्त्री पुल के पास उसे छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
 

विज्ञापन
ike riders kidnapped a visitor left him on the bridge and fled after he could not be identified
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मिर्जापुर औराई मार्ग पर पुरजागीर गांव के पास रविवार की शाम को बाइक से जा रहा एक दर्शनार्थी को चार बाइक सवार आठ आठ लोगों ने एक बाइक की चाभी निकाल कर उठा ले गए। पुलिस के हस्तक्षेप पर लगभग दो घंटे बाद उक्त दर्शनार्थी को शास्त्री ब्रिज के पास छोड़कर फरार हो गए।  जौनपुर के जलालपुर निवासी निलेश कुमार कनौजिया पुत्र राम रक्षा कनौजिया अपने चार साथी रवि कनौजिया, कृष्णा कनौजिया ,अमित कनौजिया ,राज यादव के साथ रविवार की शाम साढ़े छह बजे मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे।  

विज्ञापन


जैसे ही चील्ह  थाना क्षेत्र के पुरजागीर गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक चार बाइक पर आठ लोग सवार होकर आए और सभी बाइक सवार दर्शनार्थियों  को रोक कर उसमें सेनिलेश कनौजिया को अपने साथ बाइक पर बैठा कर मिर्जापुर की तरफ  ले गए ।घटना को देखते हुए  निलेश का साथी एक बाइक का नंबर नोट कर लिए और घटना की जानकारी चील्ह पुलिस की दिया । चील्ह पुलिस ने घटना की जानकारी पाते ही बाइक नंबर के आधार पर बदमाशों से बातचीत किया। पीड़ित निलेश कुमार कनौजिया ने बताया की मिर्जापुर के किसी गली से होते हुए अनजान जगह पर ले गए और फोन करके किसी एक को बुलाया और पहचान कराया।
विज्ञापन


पहचान न होने की दशा में उसे पुनः शास्त्री पुल के पास छोड़कर बाइक सवार फरार हो गए। चील्ह थाना प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि बाइक सवार दर्शनार्थी को ले जाने वाले लोगों से किसी से विवाद हो गया था । अनजाने में दर्शनार्थी को उठा ले गए थे। जिसे बाद में सकुशल छोड़ दिए ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed