फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   If we want to lay the foundation of developed India then we should develop children: Governor

विकसित भारत की नींव रखनी है तो बच्चों का करें विकास : राज्यपाल

Sun, 03 Mar 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
If we want to lay the foundation of developed India then we should develop children: Governor
मिर्जापुर। भारत को विकसित बनाना है और विकसित भारत की नींव रखनी है तो बच्चों का विकास करें। आज के बच्चे 25 साल बाद के देश का विकास करेंगे।
विज्ञापन

ये बातें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शनिवार को बथुआ स्थित राजकीय पाॅलिटेक्निक परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि आजादी के 75वें साल में सभी शहीद वीरों को याद करने की हम सबकी जिम्मेदारी बनती है। उन सभी ने सपना देखा था कि भारत में राम राज्य हो। इन्हीं सपनों के साथ हमारे शहीद वीरो ने अपने परिवार की चिंता न करते हुए देश को आजाद कराने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की 140 करोड़ आबादी भी चाहती है कि जब 25 साल बाद आजादी के 100 साल पूरे होंगे तो हमारा भारत विकसित देश हो। उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए प्रत्येक योजनाओं का लाभ देश के कोने में बैठे हर लाभार्थी को मिले। अभी तक जिन्हें प्रत्येक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, वह योजनाएं उनके घर तक पहुंचें। जो पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, उनकी पढ़ाई की व्यवस्था करें। जिनको पानी नहीं मिल पा रहा है, उनके लिए पानी की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित होना चाहिए कि केंद्र अथवा राज्य सरकार जो भी योजनाएं जिनके लिए बना रही है, उस व्यक्ति तक संबंधित योजना का लाभ पहुंचना चाहिए। इसके कार्य में कोई बिचौलिया नहीं होने चाहिए। भ्रष्टाचार मुक्त समाज ही सरकार का मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय, काॅलेज आदि को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ा जाना चाहिए। इनकी चेन बनाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बहुत जरूरी है। यह देखा गया है कि परिषदीय विद्यालयों में नि:शुल्क पढ़ाई करने वालों में 80 प्रतिशत लड़किया होती हैं और 20 प्रतिशत लड़के, लेकिन जब सार्वजनिक जीवन में प्रदर्शन की बात आती है तो वहां लड़कियां ही अधिक सफल होती हैं। राज्यपाल ने कहा कि जब कोई काम करना होता है तो विभाग अनुदान पर निर्भर रहते हैं। परंतु उनको बच्चों और महिलाओं के उत्थान के लिए कंपनियों के सीएसआर फंड का उपयोग करना चाहिए। इससे बड़ी समस्या दूर हो सकती है। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने राज्यपाल के बारे में बताया कि वे अनुभवी और सुलझी हुई राजनेता हैं। उन्होंने गुजरात में बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए काफी काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें निरंतर जनकल्याण का काम कर रही हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल तथा राज्यसभा सांसद रामसकल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed